Home » बीजेपी लोगों के स्वाभिमान का ख्याल रखती है : राजनाथ

नई दिल्ली । केंद्रीय रक्षा मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह गुजरात दौरे पर पहुंचे। जहां उनका अलग ही अंदाज देखने को मिला। राजनाथ सिंह ने भोजपुरी में भाषण दिया वहीं खुद को गुजरात का बेटा भी बताया। जहां उन्होंने विपक्षी दलों को निशाने पर लेते हुए कहा कि कांग्रेस और राहुल गांधी ने अनावश्यक राफेल का मुद्दा बनाया। नतीजा क्या हुआ? राफेल फ्रांस में तैयार हो गए। राफेल भारत में लैंड भी कर गए मगर राहुल जी अभी भी टेक ऑफ नही कर पाए है।

राजनाथ सिंह ने कहा कि बीजेपी लोगों के स्वाभिमान का पूरा ख्याल रखती है। कांग्रेस के समय में पाकिस्तान की गोलीबारी के सामने सफेद झंडा दिखाया जाता था। अब भारतीय फौज रोज 2-3 आतंकवादी को मार रही है। सिंह ने कहा कि आज गुजरात के बेटे ने देश का नाम दुनिया में ऊंचा किया। उन्होंने कहा कि जिस मां की कोख से में पैदा हुआ हुं उस माँ का नाम ही गुजराती देवी था। मैं गुजराती का बेटा हूं। राजनाथ सिंह ने इस दौरान भोजपुरी में भी भाषण दिया। भाजपा नेता ने कहा कि हम जो वादा करते हैं, उसे हमेशा निभाते हैं। ये बस चुनावी नारे नहीं होते… यह हमारी सांस्कृतिक प्रतिबद्धता है। अब कोई भी शक्ति भव्य राममंदिर का निर्माण नहीं रोक सकती है। ढांचा ढहने के बाद हमने अपनी तीन सरकारें कुर्बान कर दी थी। केंद्र ने हमारी तीन सरकारों को बर्खास्त कर दिया था लेकिन हमने कभी अपनी प्रतिबद्धता एवं आंदोलन में कोई ढील नहीं आने दी।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More