मुंबई । अमेरिका-ईरान में युद्ध थमता नजर नहीं आ रहा है। पाकिस्तान में शांति वार्ता फेल होने के बाद अचानक कच्चे तेल की कीमतों में आए जोरदार उछाल ने एक बार फिर से शेयर बाजारों का मूड खराब कर दिया है। आज सोमवार भारतीय शेयर बाजार में बीते सप्ताह की तेजी पर ब्रेक लग गया है और ओपनिंग के साथ ही ये क्रैश हो गया।
बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स खुलते ही 1600 अंकों से ज्यादा का गोता लगा गया, तो वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी इंडेक्स 490 अंक के आसपास फिसल गया। इस बीच ढ्ढठ्ठस्रद्बत्रश, क्चड्डद्भड्डद्भ स्नद्बठ्ठड्डठ्ठष्द्ग, ्रह्यद्बड्डठ्ठ क्कड्डद्बठ्ठह्लह्य से लेकर ॥ष्ठस्नष्ट क्चड्डठ्ठद्म तक के शेयर धराशायी नजर आए।
शेयर मार्केट में कारोबार की शुरुआत होने के साथ ही बीएसई का सेंसेक्स अपने पिछले बंद 77,550 की तुलना में तेज गिरावट के साथ 75,937 के लेवल पर ओपन हुआ और महज कुछ सेकंड में ये गिरते हुए 75,868 पर आ गया। इस बीच एनएसई का निफ्टी-50 भी भरभराकर टूटा और अपने पिछले बंद 24,050 की तुलना में 23,589 पर खुला।
00