Home » जल्दी ही बॉलीवुड में बड़ी बड़ी एक्ट्रेस को टक्कर देगी टुनिशा शर्मा

जल्दी ही बॉलीवुड में बड़ी बड़ी एक्ट्रेस को टक्कर देगी टुनिशा शर्मा

by Bhupendra Sahu

बॉलीवुड फिल्मो में कई एक्टर्स और कई चाइल्ड एक्ट्रेस भी काम करती है ऐसे ही एक चाइल्ड एक्ट्रेस है जो इन दिनों काफी चर्चा में है। विद्या बालन की फिल्म कहानी 2 में विद्या बालन की बेटी का रोल करने वाली टुनिशा शर्मा इन दिनों काफी हॉट और अदाओ से सोशल मिडिया पर छा रही है। बच्ची का रोल करने वाली टुनिशा शर्मा अब बच्ची नहीं है बल्कि बड़ी होकर सबके दिलो में आग लगा रही है। मात्र 16 साल की उम्र में टुनिशा शर्मा एक दो फिल्मो में काम कर चुकी है और अभी से सोशल मिडिया पर काफी एक्टिव रहती है। टीवी सीरियल में भी काफी अच्छा नाम कमा चुकी टुनिशा शर्मा जल्दी ही बॉलीवुड में बड़ी बड़ी एक्ट्रेस को टक्कर देगी।

एक भारतीय टेलीविजऩ और फिल्म एक्ट्रेस हैं. वह भारत की कुछ कलाकारों में से एक हैं जिन्होंने बहुत कम समय में फिल्म और टेलीविजऩ में अच्छी पहचान बनायीं हैं. वह टेलीविजऩ सीरियल इश्क सुभान अल्लाह, इन्टरनेट वाला लव, भारत का वीर पुत्र महाराणा प्रताप और गब्बर पूँछवाला के लिए जानी जाती हैं.
तुनिषा का जन्म 4 जनवरी 2002 को चंडीगढ़ में हुआ था. उन्हें बचपन से ही फिल्मों में काम करने के प्रति जूनून था और वह इसी फील्ड में अपना करियर बनाना चाहती थी. 14 साल की उम्र में उन्हें भारत का वीर पुत्र महाराणा प्रताप सीरियल के लिए सेल्क्ट कर लिया गया. जिसमे उन्होंने राजकुमारी चाँद कँवर का किरदार निभाया. इस शो के बाद उन्होंने चक्रवर्ति अशोक सम्राट सीरियल में राजकुमारी अहंकारा का मुख्य किरदार निभाया. इस सीरियल से उन्हें खूब प्रसिद्धी हासिल हुई. इस शो के बाद वह कई टेलीविजऩ शो गब्बर पूँछवाला, शेर-ए-पंजाब: महाराणा रणजीत सिंह, इन्टरनेट वाला लव और इश्क सुभान अल्लाह शो में नजर आई.
टेलीविजऩ के अलावा तुनिषा फिल्मों की दुनिया में भी सक्रिय हैं वह फिल्म फितूर, बार बार देखो, कहानी 2: दुर्गारानी सिंह और दबंग 3 में काम कर चुकी हैं.

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More