Home » अठारहवें दिन भी स्थिर रहे पेट्रोल-डीजल के दाम

अठारहवें दिन भी स्थिर रहे पेट्रोल-डीजल के दाम

by Bhupendra Sahu

नयी दिल्ली । अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कमीतों में करीब दो प्रतिशत की जारी गिरावट की बदौलत घरेलू स्तर पर पेट्रोल और डीजल की कीमतों आज अठारहवें दिन भी कोई बदलाव नहीं हुआ। रूस-यूक्रेन संघर्ष को लेकर अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में जारी उतार-चढ़ाव के बीच सिंगापुर में अमेरिकी क्रूड 1.97 प्रतिशत गिरकर 101.75 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह लंदन ब्रेंट क्रूड भी 106.65 डॉलर प्रति बैरल पर सपाट रहा।

सार्वजनिक क्षेत्र की देश की सबसे बड़ी तले विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) के अनुसार, दाम में टिकाव की वजह से आज दिल्ली में पेट्रोल 105.41 रुपये प्रति लीटर और डीजल 96.67 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।
देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतें 137 दिन की स्थिरता के बाद गत 22 मार्च से बढऩी शुरू हुई थीं। कंपनियों ने पिछले 30 दिन में 14 बार पेट्रोल और डीजल के दामों में वृद्धि की। इस दौरान इनके भाव में करीब 10 रुपये प्रति लीटर की तेजी आयी है।
पेट्रोल-डीजल के मूल्यों की नित्य प्रतिदिन समीक्षा होती है और उसके आधार पर प्रतिदिन सुबह छह बजे से नयी कीमतें लागू की जाती हैं।
देश के चार बड़े महानगरों में आज पेट्रोल और डीजल के दाम इस प्रकार रहे
महानगर…………पेट्रोल………….डीजल (रुपए प्रति लीटर)
दिल्ली…………..105.41……..96.67
कोलकाता ……115.12……….99.83
मुंबई …………..120.51……..104.77
चेन्नई……………110.85……..100.94
00

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More