Home » विदेशी मुद्रा भंडार 31.1 करोड़ डॉलर गिरकर 603.7 अरब डॉलर पर

विदेशी मुद्रा भंडार 31.1 करोड़ डॉलर गिरकर 603.7 अरब डॉलर पर

by Bhupendra Sahu

मुंबई । देश का विदेशी मुद्रा भंडार 15 अप्रैल को समाप्त सप्ताह में लगातार पांचवें सप्ताह गिरता हुआ 31.1 करोड़ डॉलर कम होकर 603.7 अरब डॉलर डॉलर पर आ गया। इसके पिछले सप्ताह यह 2.47 अरब डॉलर घटकर 604 अरब डॉलर और 01 अप्रैल को समाप्त सप्ताह में यह रिकॉर्ड 11.17 अरब डॉलर कम होकर 606.48 अरब डॉलर पर रहा था। इसी तरह 25 मार्च को समाप्त सप्ताह में 2.03 अरब डॉलर गिरकर 617.65 अरब डॉलर पर रहा।

रिजर्व बैंक की ओर से जारी साप्ताहिक आंकड़े के अनुसार, 15 अप्रैल को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार के सबसे बड़ा घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 87.7 करोड़ डॉलर घटकर 536.8 अरब डॉलर पर आ गया। हालांकि इस दौरान स्वर्ण भंडार में वृद्धि हुई और यह 62.6 करोड़ डॉलर बढ़कर 43.15 अरब डॉलर पर पहुंच गया।

वहीं, आलोच्य सप्ताह विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) 4.4 करोड़ डॉलर घटकर 18.7 अरब डॉलर पर आ गया। इसी तरह अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के पास आरक्षित निधि 1.6 करोड़ डॉलर की गिरावट के साथ पांच अरब डॉलर रह गई।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More