Home » कुलगाम में दो जगहों पर मुठभेड़ में 6 आतंकी ढेर, वीरगति को प्राप्त हुए 2 जवान…

कुलगाम में दो जगहों पर मुठभेड़ में 6 आतंकी ढेर, वीरगति को प्राप्त हुए 2 जवान…

by Bhupendra Sahu

जम्मू-कश्मीर । दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में दो अलग-अलग जगहों पर सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीछ मुठभेड़ चल रही है। ताजा जानकारी के अनुसार, सुरक्षबलों ने दो आतंकियों को ढेर कर दिया है। इससे पहले शनिवार को चार आतंकी मार गिराए गए। ऐसे में कुलगाम में अब तक छह आतंकी मारे जा चुके हैं। हालांकि इन दोनों ऑपरेशन के दौरान जवान बलिदान हुए हैं।

उधर, जम्मू संभाग के जिला राजोरी में संदिग्ध रूप से चली गोली में एक जवान घायल हुआ है। उसे इलाज के लिए सैन्य अस्पताल ले जाया गया है। बताया जा रहा है कि जवान के पांव में गोली लगी है।

 

जानकारी के अनुसार, जिला राजोरी के मंजाकोट स्थित सैन्य कैंप में संदिग्ध रूप से चली गोली में एक जवान घायल हुआ। सूत्रों के अनुसार, गोली चलने की आवाज के साथ करीब आधे घंटे तक गोलीबारी होती रही। इसके बाद घायल जवान का पता चला और इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। अभी तक यह साफ नहीं हुआ है कि ये जवान आतंकी हमले में घायल हुआ है या दुर्घटनावश चली गोली में। इस मामले में आधिकारिक बयान का इंतजार है।

 

कुलगाम जिले में शनिवार को दो जगहों पर मुठभेड़ शुरू हुई, जो रविवार को भी जारी है। आतंकियों के शव मुठभेड़ स्थल पर पड़े हुए हैं। ड्रोन फुटेज में इनके शव दिख रहे हैं। पूरे इलाके की घेराबंदी की गई है। आईजी बीके बिर्दी ने बताया कि फ्रिसल चिन्नीगाम में चार आतंकी मारे गए। सूत्रों के अनुसार रविवार को एक और आतंकी मार गिराया गया है। बता दें कि बीते एक माह में सुरक्षाबल 11 आतंकियों का खात्मा कर चुके हैं।

हिजुबल के टीआरएफ गुट से जुड़े थे मारे गए आतंकी
मुठभेड़ स्थल से चार आतंकियों के शव बरामद हुए हैं। उनके कब्जे से तीन एके 47 और एक पिस्तौल बरामद की गई है। सूत्रों के अनुसार ये आतंकी हिजबुल मुजाहीदीन के गुट टीआरएफ से जुड़े हुए थे। आतंकियों की पहचान यावर बशीर पुत्र बशीर अहमद डार निवासी कैमोह, जाहिद अहमद डार पुत्र गामहौद डार निवासी यारीपोरा, तौहीद अहमद राथर पुत्र अब सतार राथर निवासी, शकील अहमद वानी पुत्र मोहम्मद शरीफ वानी निवासी कुलगाम के तौर पर हुई है। पांचवे आतंकी की पहचान अभी बाकी है।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More