Home » इंडिया गठबंधन पूरे पूर्वांचल में भाजपा का सफाया कर रहा -अखिलेश यादव

इंडिया गठबंधन पूरे पूर्वांचल में भाजपा का सफाया कर रहा -अखिलेश यादव

by Bhupendra Sahu

लखनऊ ,। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज गाजीपुर में इंडिया गठबंधन समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी अफजाल अंसारी और चंदौली से इंडिया गठबंधन समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी वीरेन्द्र सिंह के पक्ष में विशाल चुनावी जनसभाओं को सम्बोधित कर भारी मतों से जिताने की अपील की।
अखिलेश यादव ने कहा कि पूर्वांचल की हवा पश्चिम से भी तेज चल रही है। इंडिया गठबंधन पूरे पूर्वांचल में भाजपा का सफाया कर रहा है। पूर्वांचल में समाजवादी पार्टी के पक्ष में रिकार्डतोड़ जन समर्थन देखकर भाजपा नेताओं का आत्मविश्वास डगमगा गया है। उन सबकी जुबान भी लडख़ड़ा रही है। भाजपा नेताओं की घिसीपिटी बातें और पुराने डॉयलाग अब कोई नहीं सुनना चाहता है। भाजपा नेताओं के झूठ और झूठी बातों को जनता ने नकार दिया है। पूर्वांचल में इंडिया गठबंधन के समर्थन में हवा की रफ्तार देखकर भाजपा के दिल्ली और लखनऊ से आने वाले नेता थर्रा रहे हैं। उनके समझ में कुछ नहीं आ रहा है। चार सौ पार का नारा देने वाली भाजपा चार सौ सीटे हार रही है।अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा की हर बात झूठी निकली। इनके हर वादे झूठे निकले। भाजपा सरकार ने दस साल में कोई विकास नहीं किया। आज किसान, नौजवान दु:खी है। भाजपा ने किसानों, नौजवानों को धोखा दिया। आय दुगनी करने का वादा किया था लेकिन तीन काले कानून लाकर किसानों की फसल और जमीन हड़पने का षडयंत्र किया। किसानों ने आंदोलन किया। एक हजार किसान शहीद हुए। भाजपा ने किसानों को अपमानित किया। किसानों के संघर्ष का नतीजा रहा कि भाजपा सरकार को काले कानून वापस लेना पड़ा।अखिलेश यादव ने कहा कि इंडिया गठबंधन की सरकार किसानों का कर्ज माफ करेगी। किसानों की फसलों को एमएसपी का कानूनी अधिकार दिया जाएगा। भाजपा सरकार ने दस साल में अपने चहेते उद्योगपतियों का 25 लाख करोड़ रूपये का कर्ज माफ कर दिया लेकिन किसानों का कर्ज नहीं माफ किया। कर्ज और गरीबी के कारण पिछले दस साल में एक लाख से ज्यादा किसानों ने आत्महत्या कर ली। भाजपा सरकार ने किसानों की कोई मदद नहीं की।
कहा कि इस सरकार ने किसानों के साथ ही नौजवानों से भी छल और विश्वासघात किया। हर साल दो करोड़ नौकरी देने का वादा किया था लेकिन न नौकरी दिया और न रोजगार दिया। इस चुनाव में नौजवान भाजपा को सबक सिखाने का काम करेगा। भाजपा सरकार में भर्ती परीक्षाओं के दस पेपर लीक हो गये। सरकार युवाओं को नौकरी, रोजगार नहीं देना चाहती है। इसीलिए जानबूझकर पेपर लीक करा दिये। अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने नौजवानों की नौकरी तो छीनी ही साथ में एक तिहाई जीवन बर्बाद कर दिया। सरकार ने अग्निवीर योजना लागू करके सेना की नौकरी आधी-अधूरी कर दी। इंडिया गठबंधन के हम लोग अग्निवीर योजना स्वीकार नहीं करेंगे। इसे खत्म कर देंगे। अग्निवीर योजना में नौजवानों को शहीद का दर्जा नहीं मिलता और न सुविधाएं मिलती है। भाजपा सरकार ने दस सालों में महंगाई बहुत बढ़ा दी। सब चीजों के दाम महंगे हो गये। पढ़ाई, लिखाई, दवाई इलाज सब महंगा कर दिया। साइकिल से लेकर मोटरसाइकिल तक सब महंगा है। जरूरत का हर सामान, डीजल, पेट्रोल, खाद, बीज, कीटनाशक सब महंगा कर दिया। इस सरकार ने किसानों, नौजवानों, व्यापारियों सभी को मजबूर किया। डीएपी खाद लेने के समय नैनो यूरिया लेने पर मजबूर किया। नैनो यूरिया से कोई फायदा नहीं हुआ। अब पता चला कि अन्य उद्योगपतियों की तरह नैनो यूरिया का मालिक भी देश छोड़ कर भाग गया। भाजपा सरकार ने खेती किसानी, व्यापार सब चौपट कर दिया। भाजपा की गलत नीतियों के कारण काम धंधा बर्बाद हो गया। अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार ने गरीबों को मिलने वाले राशन के साथ भी खेल किया। लोगों को घटिया राशन मिला। समाजवादी पार्टी इंडिया गठबंधन की सरकार अच्छी गुणवत्ता के साथ दोगुना राशन देगी। राशन के साथ पैकेट का पौष्टिक आटा के साथ मोबाइल चलाने के लिए मुफ्त डाटा देगी। कहा कि भाजपा सरकार ने समाजवादी सरकार में चलाई गयी 108 एम्बुलेंस सेवा बर्बाद कर दी। अस्पतालों में दवाई इलाज नहीं है। डायल 100 सेवा भी खराब कर दी। समाजवादी सरकार पूर्वांचल के विकास के लिए विकास की विशेष योजना चलायेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा हार स्वीकार कर चुकी है। उनको पता है कि चार जून बाद उनकी सरकार नहीं बनेगी। इसलिए उनकी भाषा बदल गयी है। वे विकास, महंगाई, बेरोजगारी की बात नहीं करते है। चार जून के बाद सरकार भी बदलेगी, मंत्रिमंडल भी बदलेगा। अन्याय और अत्याचार खत्म होगा
***********************************************
00

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More