Home » इस बार टी20 वल्र्ड कप जीतने वाली टीम को मिलेगी इतनी रकम, आईसीसी ने किया प्राइज मनी का ऐलान

इस बार टी20 वल्र्ड कप जीतने वाली टीम को मिलेगी इतनी रकम, आईसीसी ने किया प्राइज मनी का ऐलान

by Bhupendra Sahu

नई दिल्ली । आईसीसी ने ऑस्ट्रेलिया में होने वाले आगामी टी20 वर्ल्ड कप 2022 के लिए प्राइज मनी की घोषणा कर दी है। आपको बता दें कि इस बार विश्व कप में कुल 16 टीमें हिस्सा ले रही हैं। 8 टीमें 16 से 21 अक्टूबर तक चलीफायर खेलेंगी जिनमें से चार टॉप टीमें सुपर 12 में टॉप रैंकिंग वाली आठ टीमों के साथ जुड़ेंगी। फिर 22 अक्टूबर से खेला जाएगा सुपर 12 राउंड। 13 नवंबर को फाइनल मुकाबला होगा और इस बार विश्व विजेता बनने वाली टीम को 1.6 मिलियन अमेरिकी डॉलर यानी करीब 13 करोड़ 4 लाख भारतीय रुपए का प्राइज मनी दिया जाएगा।

आईसीसी ने घोषणा की है कि 13 नवंबर को मेलबर्न में आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2022 की विजेता टीम को $1.6 मिलियन की पुरस्कार राशि मिलेगी, वहीं उपविजेता टीम को आधीर राशि से नवाजा जाएगा। 16 टीमों के बीच एक महीने तक चलने वाले इस टूर्नामेंट के अंत में सेमीफाइनल में हारने वाली टीम के लिए 4 लाख यूएस डॉलर की राशि तय की गई है। वहीं सुपर 12 से बाहर होने वाली 8 टीमों में प्रत्येक टीम को 70 हजार यूएस डॉलर दिए जाएंगे।
टी20 वर्ल्ड कप 2022 की प्राइज मनी लिस्ट
विजेता 1.6 मिलियन डॉलर (लगभग 13 करोड़ रुपए)
उप-विजेता 0.8 मिलियन डॉलर (लगभग 6.5 करोड़ रुपए)
सेमीफाइनल में हारने वाली टीमों को 0.4 मिलियन डॉलर (लगभग 3.26 करोड़ रुपए)
सुपर 12 में प्रत्येक मैच जीतने वाली टीम को 40 हजार डॉलर (लगभग 33.62 लाख रुपए)
सुपर 12 से बाहर होने वाली प्रत्येक टीम को 70 हजार डॉलर (लगभग 57,09 लाख रुपए)
पहले राउंड में प्रत्येक मैच जीतने वाली टीम को 40 हजार डॉलर (लगभग 33.62 लाख रुपए)
पहले राउंड से बाहर होने वाली प्रत्येक टीम को 40 हजार डॉलर (लगभग 33.62 लाख रुपए)
00

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More