Home » डैरेन गफ बने यॉर्कशायर क्रिकेट क्लब के एमडी

डैरेन गफ बने यॉर्कशायर क्रिकेट क्लब के एमडी

by Bhupendra Sahu

लंदन । इंग्लैंड के पूर्व तेज गेंदबाज डैरेन गफ को तत्काल प्रभाव से यॉर्कशायर काउंटी क्रिकेट क्लब का अंतरिम प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया। वह 2022 सीजन के अंत तक इस भूमिका में रहेंगे। क्लब ने इसकी घोषणा करते हुए कहा कि हाल की घटनाओं को देखते हुए बोर्ड ने तत्काल निरंतरता और स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए डैरेन को नियुक्त करने का फैसला लिया है।

समझा जाता है कि यह भूमिका मिलने के बाद अब गफ टॉकस्पोर्ट पर एक प्रमुख कमेंटेटर के रूप में अपने मीडिया कर्तव्यों को त्याग देंगे। क्लब के साथ काम करते हुए उनकी पहली प्राथमिकताओं में नई कोचिंग टीम की नियुक्ति की प्रक्रिया को पूरा करना शामिल है।
गफ ने एमडी पद पर नियुक्त होने के बाद कहा, यॉर्कशायर काउंटी क्रिकेट क्लब क्रिकेट में मेरे शुरुआती दिनों से ही मेरे जीवन का हिस्सा रहा है, जब मैंने 1989 में पदार्पण किया था और मैंने क्लब में 15 खुशहाल वर्ष बिताए। अन्य लोगों की तरह मैं जानता हूं कि कैसे क्लब ने हाल में ही लगे नस्लवाद के आरोपों के बाद स्थिति को संभाला। मैं यॉर्कशायर में क्रिकेट के पुनर्निर्माण में अपनी भूमिका निभाना चाहता हूं और मैं यहां खिलाडिय़ों के असाधारण प्रतिभाशाली समूह के साथ काम करने के लिए उत्सुक हूं। मैं हर किसी की बात सुनने और यह सुनिश्चित करने की कि इस क्लब से जुड़े प्रत्येक व्यक्ति को अच्छा महसूस कराने की अपनी जिम्मेदारी से अवगत हूं।
00

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More