Home » ऑनलाइन शॉपिंग करने से पहले इन 5 बातों को जरूर जान लें… ताकि बाद में पछताना न पड़े

ऑनलाइन शॉपिंग करने से पहले इन 5 बातों को जरूर जान लें… ताकि बाद में पछताना न पड़े

by Bhupendra Sahu

ऑनलाइन शॉपिंग करते समय आप जो भी प्रोडक्ट मंगाने जा रहे हैं, उसके बारे में अच्छी तरह से जांच पड़ताल कर लें और आश्वस्त हो कर ही मंगवाएं. कई बार फोटो को काफी आकर्षक दिखाकर कस्टमर को लुभाने का प्रयास किया जाता है. लेकिन वास्तविकता में प्रोडक्ट वैसा नहीं निकलता. इसलिए एक बार प्रोडक्ट के विवरण और रिव्यू अच्छे से देख लें. जिस प्रोडक्ट को भी मंगवा रहे हैं, एक बार उसकी कीमत, गारंटी और वारंटी को दूसरी वेबसाइट पर भी जांच लें. इससे आपको उस प्रोडक्ट की सही कीमत का आइडिया लग जाएगा और आप ठगी का शिकार होने से बच जाएंगे.

जब भी आप प्रोडक्ट खरीदते हैं तो उसके अच्छे और बुरे दोनों तरह के रिव्यूज मिलते हैं. लेकिन आपको रिव्यूज देखते समय ये देखना है कि अच्छे रिव्यूज ज्यादा हैं, या बुरे. अगर अच्छे रिव्यूज ज्यादा हैं और कम से कम चार या साढ़े चार की रेटिंग मिली है, तो आप उस प्रोडक्ट को मंगवा सकते हैं. इसके अलावा सामान बेचने वाले विक्रेता की रेटिंग भी जरूर देखें.
डिस्काउंट दिखाकर आजकल कई छोटी वेबसाइट भी लोगों को लुभाने का प्रयास करती हैं, इसलिए सिर्फ डिस्काउंट देखकर शॉपिंग न करें. ऑनलाइन शॉपिंग में कई फ्रॉड के भी मामले आ चुके हैं. इसलिए हमेशा आधिकारिक वेबसाइट से ही शॉपिंग करें.
कोशिश करें कि सामान कैश ऑन डिलीवरी पर हो. इससे कई बार आप ठगी का शिकार होने से बच जाते हैं. इसके अलावा जब भी कोई प्रोडक्ट घर पर आ जाए तो उसे खोलने से पहले से लेकर खोलने के बाद तक का वीडियो बना लें. ताकि अगर प्रोडक्ट खराब हो तो उसे आसानी से बदला जा सके. किसी तरह की समस्या सामने न आए.

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More