Home » सनी लियोनी ने की भारत की पहली एआई फीचर फिल्म कौर वर्सेज कोर का ऐलान, रिलीज तारीख से भी उठ गया पर्दा

सनी लियोनी ने की भारत की पहली एआई फीचर फिल्म कौर वर्सेज कोर का ऐलान, रिलीज तारीख से भी उठ गया पर्दा

by Bhupendra Sahu

बालीवुड की फेमस एक्ट्रेस सनी लियोनी एक एआई फिल्म बना रही है, जिसमें वह लीड रोल में नजर आने वाली हैं. सनी की फिल्म का नाम कौर वर्सेज कोर है. इस फिल्म को पैपराजी एंटरटेनमेंट कंपनी के बैनर तले बनाया जा रहा है और मेकर्स ने इस फिल्म को भारत की पहली एआई फीच फिल्म कह रहे हैं. सनी इस फिल्म में डबल रोल में नजर आने वाली हैं. एक किरदार इंसानी सुपर हीरो का होगा और दूसरा एआई अवतार होगा.
हाल ही में सनी ने एक इंटरव्यू में पूछा गया कि डायरेक्टर अनुराग कश्यप एआई सिनेमा को नापसंद करते हैं. इसपर उनका क्या कहना है. सनी ने इसका जवाब देते हुए बताया कि टेक्नोलाजी शक्ति है और अगर आपको किसी चीज के बारे में जानकारी है तो आप चीजों को समझेंगे. इस तरह का सिनेमा इंडस्ट्री के लिए महत्वपूर्ण हो सकता है. मुझे यकीन है कि इससे लोगों को ज्यादा नौकरियां मिलेंगी. साथ ही फिल्मों को एक अलग दिशा में लाया जा सकेगा.
वहीं सनी लियोनी ने आगे बताया कि अगर अनुराग सर यहां बैठे होते तो मैं चाहती कि वो मेरी बात को समझें और शायद में उन्हें बदल पाती. लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक इंसान के बारे में एक प्यारी बात ये है कि हमारी अपनी फिलासफी है और जिस तरह से हम जिंदगी को देखते हैं वो दूसरों से बहुत अलग है और ये सब ठीक है.
सनी लियोनी से इंटरव्यू में पूछा गया कि क्या इंडियन आडियंस इस तरह के एआई कंटेंट के लिए तैयार है, इस पर सनी ने कहा कि हम अपने आडियंस को पूरा क्रेडिट नहीं देते और मानते हैं कि ये उन्हें पसंद नहीं आएगा, लेकिन क्या आप जानते हैं कि हर दिन कंटेंट कंज्यूम कर रहे हैं. कोविड ने जो किया वो ये है कि हम कैसे कंटेंट कंज्यूम करते हैं और उनकी दुनिया बनाना, जो पहले से ही बहुत अलग है. बता दें कि सनी लियोनी की एआई फिल्म अलगे साल 2026 में सिनेमाघरों में दस्तक होगी.
००

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More