Home » राजा रघुवंशी हत्या मामले में नया मोड़, पत्नी सोनम ने किया सरेंडर

राजा रघुवंशी हत्या मामले में नया मोड़, पत्नी सोनम ने किया सरेंडर

by Bhupendra Sahu

नई दिल्ली। शिलॉन्ग से कथित तौर पर लापता हुई इंदौर की सोनम रघुवंशी ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया है। मेघालय के सीएम कोनरॉड संगमा ने एक्स पोस्ट पर इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एक महिला ने आत्मसमर्पण कर दिया है। उसके साथ तीन हमलावर भी पकड़े गए हैं, जबकि एक की तलाश जारी है।

मेघालय पुलिस ने सोमवार को बताया कि उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में अपने पति राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में गिरफ्तार सोनम रघुवंशी ने दबाव में आकर आत्मसमर्पण कर दिया है। उसके तीन अन्य साथियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि एक अभी भी फरार है। मेघालय में हनीमून के दौरान इंदौर निवासी राजा की रहस्यमयी मौत के मामले में सोमवार को एक चौंकाने वाला मोड़ आया, जब पुलिस ने कथित तौर पर भाड़े के हत्यारों द्वारा राजा की हत्या की साजिश रचने के आरोप में उसकी पत्नी सोनम को गिरफ्तार कर लिया।

मेघालय पुलिस ने बताया कि सोनम को उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से पकड़ा गया। उसने बढ़ते दबाव के चलते रविवार देर रात नंदगंज पुलिस थाने में आत्मसमर्पण कर दिया। वहीं, मेघालय के पुलिस महानिरीक्षक डाल्टन पी. मारक ने समाचार एजेंसी आईएएनएस को फोन पर बताया, सोनम ने कल रात दबाव में आकर आत्मसमर्पण कर दिया, जिससे मामले में गिरफ्तार लोगों की कुल संख्या चार हो गई। एक आरोपी अभी भी फरार है। सोनम को अदालती कार्यवाही के लिए मेघालय वापस लाया जाएगा।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More