Home » नक्सली हमला: आईईडी ब्लास्ट में ASP आकाश राव गिरपुन्जे शहीद, SDOP-TI घायल

नक्सली हमला: आईईडी ब्लास्ट में ASP आकाश राव गिरपुन्जे शहीद, SDOP-TI घायल

by Bhupendra Sahu

सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में आईईडी ब्लास्ट हुआ। हादसे में ASP आकाश राव गिरपुन्जे शहीद हो गए। वहीं एसडीओपी, टीआई घायल हैं। बस्तर आईजी सुंदरराज पी ने बताया कि, कोंटा-एर्राबोरा मार्ग पर डोंड्रा के पास प्रेशर IED ब्लास्ट हुआ। बताया जा रहा है कि, ये अधिकारी वहां पर जेसीबी जलाने की घटना को देखने के लिए गए थे। इस दौरान नक्सली मनसूबों का शिकार हो गए।

घटना में घायल एसडीओपी भानुप्रताप चंद्राकर और टीआई सोनल ग्वाल बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किए गए हैं। उन्हें हेलीकॉप्टर से रवाना किया गया। घटना स्थल पर पुलिस के सैकड़ों जवान मौजूद हैं। दो सीआरपीएफ कैम्प के बीच यह घटना घटित हुई है। वहीं रायपुर एसएसपी डॉ लाल उमेद सिंह परिजनों से मिलने पहुंचे।

उल्लेखनीय है कि, सुकमा में नक्सलियों ने ठेकेदार के पोकलेन मशीन को आग के हवाले कर दिया था। ASP आकाश राव, SDEOP-TI और अन्य अधिकारियों के साथ घटनास्थल का मुआयना करने पहुंचे थे। इस दौरान वे नक्सलियों के प्रेशर आईईडी का शिकार हो गए। ब्लास्ट में ASP आकाश राव शहीद हो गए और SDEOP-TI घायल हो गए हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुकमा में इलाज के बाद घायलों को बेहतर इलाज के लिए भेजने की तैयारी की जा रही है।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More