प्रयागराज । उत्तर प्रदेश समेत उत्तर भारत के सभी राज्यों में ठंड का दौर जारी है। सुबह और रात के वक्त कड़ाके की ठंड पड़ रही है और दोपहर के समय निकलने वाली धूप से लोगों को काफी राहत मिल रही है। हालांकि इस बीच उत्तर प्रदेश के मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। दरअसल बीते कुछ दिनों से प्रदेश के तापमान में थोड़ी वृद्धि दर्ज की गई है और ठंड में भी कमी आने लगी है। बता दें कि केवल उत्तर प्रदेश में नहीं बल्कि दिल्ली एनसीआर के तापमान में भी बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है और ठंड का असर अब धीरे-धीरे कम होने लगा है। वहीं राजधानी दिल्ली व एनसीआर में कोहरा भी अब खत्म हो चुका है।