Home » परदे पर दिखेगी तृप्ति डिमरी-धनुष की जोड़ी!

परदे पर दिखेगी तृप्ति डिमरी-धनुष की जोड़ी!

by Bhupendra Sahu

 

फिल्म ‘एनिमल’ में काम करने के बाद नेशनल क्रश बनने वाली अभिनेत्री तृप्ति डिमरी लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। उनकी नई फिल्म बैड न्यूज 19 जुलाई, 2024 को रिलीज होने वाली
फिल्म ‘एनिमल’ में काम करने के बाद नेशनल क्रश बनने वाली अभिनेत्री तृप्ति डिमरी लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। उनकी नई फिल्म बैड न्यूज 19 जुलाई, 2024 को रिलीज होने वाली है। इसके अलावा उनके पास और भी कई फिल्मों की लाइन लगी हुई है। इसी बीच, उनके और धनुष के भी साथ में काम करने की चर्चा चल पड़ी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस तरह की अटकलें लगाई जा रही है कि तृप्ति डिमरी दक्षिण भारतीय अभिनेता धनुष के साथ एक फिल्म में अभिनय करने वाली हैं। कहा जा रहा है कि इस फिल्म का निर्देशन आनंद एल राय कर रहे हैं, जिसका नाम ‘तेरे इश्क में’ है। यह एक प्रेम कहानी होगी।

इसी साल शुरू होगी शूटिंग
धनुष और आनंद एल राय ने हिट फिल्म ‘रांझणा’ में एक साथ काम किया था। इन दिनों धनुष अपने दक्षिण भारतीय प्रोजेक्ट्स को पूरा करने में लगे हुए हैं, जिसके बाद वो जल्द ही ‘तेरे इश्क में’ की शूटिंग शुरू करेंगे। चर्चा है कि अक्टूबर 2024 में ही ‘तेरे इश्क में’ की शूटिंग शुरू कर दी जाएगी। फिल्म को वाराणसी समेत उत्तर प्रदेश के कई शहरों में शूट किया जाएगा।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More