Home » जुमलेबाजों और उनकी जुमलेबाजी से सावधान रहें : राजा वडि़ंग

जुमलेबाजों और उनकी जुमलेबाजी से सावधान रहें : राजा वडि़ंग

by Bhupendra Sahu

लुधियाना । पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष और पार्टी के उम्मीदवार अमरिन्दर सिंह राजा वडि़ंग ने लोगों को भारतीय जनता पार्टी और आम
आदमी पार्टी जैसे विभिन्न ‘जुमलेबाजोंÓ के ‘जुमलोंÓ (फर्जी वादोंÓ) के खिलाफ आगाह किया है, जो चुनाव के दौरान चांद तक जाने का वादा करते हैं, लेकिन चुनाव और उसके बाद सब भूल जाते हैं।
उन्होंने भाजपा और आप को उन झूठे वादों की याद दिलाते हुए, जो कभी पूरे नहीं हुए, कहा, “आप कुछ लोगों को कभी-कभी धोखा दे सकते हैं और आप कुछ लोगों को हर समय धोखा दे सकते हैं, लेकिन आप सभी लोगों को हर समय धोखा नहीं दे सकते।”यहां विभिन्न सार्वजनिक बैठकों को संबोधित करते हुए और विभिन्न वर्गों के लोगों के साथ बातचीत के दौरान, वडि़ंग ने भाजपा को प्रत्येक भारतीय के बैंक खाते में 15 लाख रुपये जमा करने और हर साल 2 करोड़ नौकरियां पैदा करने जैसे वादों की याद दिलाई। लेकिन इन दोनों में से कोई भी काम दस वर्षों के इनके शासनकाल के दौरान नहीं हुआ।उन्होंने कहा कि इसी तरह, आम आदमी पार्टी ने पंजाब में हर महिला को हर महीने 1000 रुपये देने का वादा किया था।
उन्होंने कहा कि आप अब ढाई साल से सत्ता में है और वह 1000 रुपये के बारे में भूल गई है। लेकिन जिन महिलाओं को धोखा दिया गया है, वे नहीं भूली हैं और वे 1 जून को कांग्रेस का वोट देकर आप को इसका एहसास कराएंगी।उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी पंजाब में जो मुफ्त बिजली देने का दावा कर रही है, उसकी शुरुआत भी कांग्रेस सरकार ने ही की थी। उन्होंने कहा कि जब चरणजीत सिंह चन्नी मुख्यमंत्री बने थे, तो कांग्रेस सरकार ने न केवल मुफ्त बिजली प्रदान की थी, बल्कि पिछले सभी बकाया भी माफ कर दिए थे, जिससे लाखों लोगों को फायदा हुआ।पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि इसकी तुलना में कांग्रेस ने हमेशा अपने वादों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया है। इसके अलावा, उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने गरीबों, दलितों और जरूरतमंदों के लिए काम किया है।
उन्होंने कहा कि न केवल पंजाब में बल्कि पूरे देश में गरीबों को मुफ्त राशन मुहैया कराने की शुरुआत कांग्रेस ने 2013 में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम लाकर की थी, जिसे भोजन का अधिकार अधिनियम भी कहा जाता है।उन्होंने घोषणा की कि जहां केंद्र में भाजपा सरकार या पंजाब में आप सरकार मुफ्त भोजन में एक किलो भी अतिरिक्त नहीं जोड़ सकती। वहीं पर, कांग्रेस सरकार 4 जून को बनने के बाद मुफ्त राशन की मात्रा दोगुनी कर देगी, जिसके तहत गरीबों को 5 किलोग्राम से 10 किलोग्राम तक मुफ़्त राशन मिलेगा।प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने देशभर के हर गरीब परिवार को हर महीने 8500 रुपये देकर लोगों को गरीबी से बाहर लाने की क्रांतिकारी योजना तैयार की है।
उन्होंने कहा कि यह राशि सीधे परिवार की एक महिला सदस्य के बैंक खाते में स्थानांतरित की जाएगी।वडि़ंग ने दोहराया और लोगों को आगाह किया कि वे गुमराह न हों और सुनिश्चित करें कि उन्होंने केवल कांग्रेस को वोट देना है। उन्होंने चेतावनी दी कि कोई भी वोट, जो कांग्रेस को नहीं जाएगा, वह सीधे तौर पर भाजपा को फायदा पहुंचाएगा, क्योंकि अन्य सभी उम्मीदवार, चाहे वे किसी भी चुनाव चिन्ह पर लड़ रहे हों, केवल भाजपा के प्रतिनिधि हैं, जो केवल कांग्रेस के वोट काटने और भाजपा को फायदा पहुंचाने के लिए चुनाव लड़ रहे हैं।
00

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More