Home » शाला त्यागी बच्चों को पुनः स्कूल से जोड़कर मुख्यधारा में लाने कलेक्टर ने दिए निर्देश

शाला त्यागी बच्चों को पुनः स्कूल से जोड़कर मुख्यधारा में लाने कलेक्टर ने दिए निर्देश

by Bhupendra Sahu

बीजापुर। साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक इन्द्रावती सभाकक्ष में आयोजित हुआ, कलेक्टर अनुराग पाण्डेय ने सर्वप्रथम सभी विभाग के अधिकारियों को उनके द्वारा फील्ड में किए गए कार्यो की साप्ताहिक प्रगति की जानकारी ली। जिसमें आदिवासी विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, क्रेडा, पीडब्ल्यूडी सहित विभिन्न विभागों ने जमीनी स्तर पर प्रगतिरत कार्यो की वस्तुस्थिति से अवगत कराया।

कलेक्टर श्री पाण्डेय ने आगामी शिक्षा सत्र को मद्देनजर रखते हुए शाला त्यागी बच्चों को पुनः स्कूल से जोड़कर मुख्यधारा में वापस लाने, स्कूल चलो अभियान की प्रगति की समीक्षा करते हुए व्यापक रूप से कार्य करने को कहा।

 

लोक निर्माण विभाग एवं पीएमजीएसवाई के प्रगतिरत निर्माणधीन सड़कों का गुणवत्ता पर ध्यान देते हुए समय-सीमा में निर्माण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। वहीं समस्त निर्माण एजेंसी को निर्माण कार्य की लागत, कार्य पूर्णता की समयावधि का बोर्ड अनिवार्य रूप से लगाने को कहा।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More