Home » छत्तीसगढ़ में पड़ रही तेज धूप के साथ भीषण गर्मी

छत्तीसगढ़ में पड़ रही तेज धूप के साथ भीषण गर्मी

by Bhupendra Sahu

रायपुर  । छत्तीसगढ़ में इन दिनों अधिकतम तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। तेज धूप के साथ गर्म हवाएं चल रही है। भीषण गर्मी से लोगों का हाल-बेहाल है। बीते दिनों की तुलना में तापमान में गिरावट हुई है। आज शुक्रवार को प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। वहीं सबसे गर्म जिला रायगढ़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में आने वाले तीन दिनों में अधिकतम तापमान में एक से तीन डिग्री तक बढ़ सकती है। इसके बाद कोई बदलाव नहीं होगा।

मौसम एक्सपर्ट के अनुसार, भरी गर्मी के बीच में नमी हवाओं का आगमन हो सकता है। इससे बढ़ते तापमान में थम सकता है। आज शुक्रवार को राजधानी रायपुर समेत प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। सबह से ही तेज धूप है। गर्म हवाएं और भीषण गर्मी से लोगों का हाल-बेहाल है। यहां अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। साथ ही प्रदेश में गुरुवार को सबसे गर्म रायगढ़ जिला रहा है। यहां सर्वाधिक अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान बलरामपुर में 18.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More