Home » डौण्डी विकासखण्ड में आयोजित किया गया मतदाता जागरूकता कार्यक्रम

डौण्डी विकासखण्ड में आयोजित किया गया मतदाता जागरूकता कार्यक्रम

by Bhupendra Sahu

बालोद  । कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल के निर्देशानुसार जिले में लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के अंतर्गत निरंतर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत आज जिले के डौण्डी विकासखण्ड के ग्राम ठेमाबुजुर्ग एवं ठेमाखुर्द में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ग्राम ठेमाबुजुर्ग में आज आयोजित मतदाता जागरूकता अभियान अत्यंत महत्वपूर्ण रहा।

इस दौरान दुल्हन को लाने के लिए प्रस्थान कर रहे बरातियों ने सभी प्रकार के निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ लेकर दुल्हन के मायके डौण्डी विकासखण्ड के ग्राम सिहरो के लिए प्रस्थान किया। जो कि आज के मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के लिए खासा आकर्षण का केन्द्र रहा जिसकी सभी ने भूरी-भूरी सराहना की। इस दौरान सभी बरातियों एवं ग्रामीणों ने अपने देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था पर पूर्ण आस्था रखते हुए लोकतंत्र को और अधिक सशक्त बनाने हेतु सभी प्रकार के निर्वाचनों में अनिवार्य रूप से अपने मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ ली। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों को जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डीडी मण्डले ने लोकतंत्र में मताधिकार के महत्व की जानकारी देते हुए मतदान की शपथ दिलाई।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More