Home » लोभ,लालच से दूर निर्भय होकर करें मतदान: कलेक्टर

लोभ,लालच से दूर निर्भय होकर करें मतदान: कलेक्टर

by Bhupendra Sahu

सारंगढ़ बिलाईगढ़ । कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी धर्मेश कुमार साहू और सहायक रिटर्निंग अधिकारी वासु जैन सारंगढ़ विकासखंड के ग्राम घोठला बड़े में आयोजित मतदाता जागरूकता कार्यक्रम अंतर्गत वृद्धजन एवं दिव्यांग सम्मान एवं स्वास्थ्य शिविर में शामिल हुए। जिले में शत् प्रतिशत मतदान करने और मतदान को बढ़ावा देने के लिए किया गया, जिसमें गांव के ग्रामीण महिला पुरूष, वृद्धजन, युवा, दिव्यांग आदि शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरूआत छत्तीसगढ़ महतारी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया गया। आवासीय प्रांजल विद्यालय सारंगढ़ के मानसिक दिव्यांग बच्चों के द्वारा सुस्वागतम और सांस्कृतिक गीत नृत्य की प्रस्तुति दी गई। इसी प्रकार गांव की बालिकाओं द्वारा भी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत की गई। कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू, नोडल अधिकारी हरिशंकर चौहान एवं एसडीएम वासु जैन ने इस अवसर पर वृद्धजनों को शॉल और श्रीफल से सम्मानित किया। इसके साथ ही कलेक्टर ने स्वास्थ्य शिविर का निरीक्षण किया। इस अवसर पर कलेक्टर साहू ने कहा कि आप सभी वोट दें और आप अपने से जुड़े लोगों को वोट देने के लिए प्रेरित करें। भारत चुनाव आयोग ने 80 वर्ष से अधिक आयु, दिव्यांग एवं असक्षम मतदाता को विशेषकर व्यवस्था किए हैं कि जिससे वे अपने घर बैठे मतदान कर सकते हैं। आप सभी मतदाता अपने विवेक से लोकतंत्र के चुनाव में बिना किसी डर के, बिना किसी लोभ के, उसी व्यक्ति को अपना वोट दें जिस को आप पसंद करते हैं, जो आपके दुख सुख में काम आएं। देश का गर्व और लोकतंत्र के पर्व को आप सभी आनंद से मनाएं।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More