Home » शत प्रतिशत मतदान के लिए जागरूकता दौड़ का किया गया आयोजन

शत प्रतिशत मतदान के लिए जागरूकता दौड़ का किया गया आयोजन

by Bhupendra Sahu

बलौदाबाजार । लोक सभा चुनाव में शत प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से स्वीप मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन कर जिले में मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इसी क्रम में स्वीप मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत जागरूकता दौड़ का आयोजन जिला मुख्यालय स्थित पं. चक्रपाणि स्कूल परिसर में किया गया। जिसमें कलेक्टर के एल चौहान एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार भी शामिल हुए। दौड़ को जिला पंचायत सीईओ एवं स्वीप नोडल अधिकारी दिव्या अग्रवाल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

जागरूकता दौड़ पं.चक्रपाणि स्कूल परिसर से प्रारंभ होकर बस स्टैंड, गार्डन चौक, जनपद पंचायत कार्यालय होते हुए पं.चक्रपाणि स्कूल परिसर में ही समाप्त किया गया। जिसमें बढ़ चढ़ कर विद्यालयों के छात्र- छात्राओं, खिलाड़ी, पुलिस कर्मचारी, अधिकारी कर्मचारियों ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया। इसके साथ ही कलेक्टर ने सभी को शत प्रतिशत मतदान के लिए शपथ दिलाई। कलेक्टर ने सभी को लोकतंत्र में मतदान की आवश्यकता के बारे में बताया एवं आगामी लोकसभा निर्वाचन में शत प्रतिशत मतदान हेतु सभी को जागरूक करने के लिए प्रेरित किया। उन्होने कहा यह लोकतंत्र का उत्सव है जो पांच साल में एक बार आता है। अतः इस ऐतिहासिक उत्सव में हम सब की सहभागिता अनिवार्य है। पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार ने भी सभी जिला वासियों से अपने मतदाधिकार के प्रयोग करने की अपील की हैं।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More