नई दिल्ली । विनेश फोगाट के बाद बजरंग की पत्नी संगीता फोगाट और पहलवानों के आंदोलन का समर्थन करने वाले सरिता मोर ने बुडापेस्ट में होने वाले चौथे रैंकिंग टूर्नामेंट में खेलने की अनुमति मांगी है। 13 से 16 जुलाई को होने वाले इस टूर्नामेंट के लिए विनेश की एंट्री भेजी जा चुकी है। विनेश इस टूर्नामेंट में खेलने और एशियाई खेलों के ट्रायल की तैयारियों के लिए रविवार को किर्गिस्तान, हंगरी रवाना हो रही हैं।
सरिता की एंट्री भेजी
कुश्ती की तदर्थ समिति की ओर से इस टूर्नामेंट के लिए टीम नहीं भेजी जा रही है, लेकिन विनेश ने इसमें खेलने का अनुरोध किया था। अब 59 भार वर्ग में विश्व चैंपियनशिप की पूर्व विजेता सरिता मोर ने टॉप्स के जरिए इस टूर्नामेंट में खेलने को कहा है। सूत्र बताते हैं कि तदर्थ समिति ने उनकी शुक्रवार को भेज दी है।
यही नहीं विनेश के साथ तैयारियों के लिए जा रहीं संगीता फोगाट भी इस टूर्नामेंट में खेलना चाहती हैं, लेकिन उनकी एंट्री अभी नहीं भेजी गई है।