हुआंगझोऊ (चीन) । दीपिका पल्लीकल कार्तिक और हरिंदरपाल सिंह संधू ने एशियाई स्क्वॉश मिश्रित युगल का खिताब अपने नाम किया। भारत ने अपना अभियान दो पदकों के साथ समाप्त किया। अनहत सिंह और अभय सिंह ने कांस्य पदक अपनी झोली में डाला।
अनहत और अभय को सेमीफाइनल में मलयेशिया के इवान युवेन और राचेल अर्नोल्ड ने पराजित किया, लेकिन फाइनल में दीपिका-संधू की अनुभवी जोड़ी ने युवेन और राचेल को 11-10, 11-8 से पराजित कर दिया और अनहत-अभय की हार का बदला लिया। दीपिका भारत के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक की पत्नी हैं।