Home » CM भूपेश बघेल ने किया जांजगीर के खोखसा रेल्वे ओव्हरब्रिज का शुभारंभ

CM भूपेश बघेल ने किया जांजगीर के खोखसा रेल्वे ओव्हरब्रिज का शुभारंभ

by Bhupendra Sahu

रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मुख्यमंत्री निवास कार्यालय मे वर्चुअली आज दोपहर जांजगीर-चांपा जिला अंतर्गत खोखसा में नवनिर्मित रेल्वे ओव्हरब्रिज का लोकार्पण किया।

गौरतलब है कि जांजगीर-चांपा जिला अंतर्गत हावड़ा-मुम्बई रेल मार्ग में रेल्वे ओव्हर ब्रिज के निर्माण से क्षेत्रवासियों को अब बारहमासी बाधारहित आवागमन की सुविधा हो गई है।

इसके निर्माण से प्रतिदिन लगभग 9 से 10 हजार लोगों को जिला तथा तहसील मुख्यालय तक आने-जाने में कोई परेशानी नहीं होगी। 1168 मीटर लम्बाई के उक्त ब्रिज का निर्माण 29 करोड़ रूपए से अधिक की राशि से किया गया है।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More