Home » आईनॉक्सएपी ने होसुर में चालू किया नया तरल आक्सीजन संयंत्र

आईनॉक्सएपी ने होसुर में चालू किया नया तरल आक्सीजन संयंत्र

by Bhupendra Sahu

चेन्नई । तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने होसुर में आईनॉक्स एयर प्रोडक्ट्स (आईनॉक्सएपी) द्वारा स्थापित एक नये अति शुद्ध तरल चिकित्सकीय ऑक्सीजन और औद्योगिक गैस संयंत्र का उद्घाटन किया। कंपनी की एक विज्ञप्ति के अनुसार वहां सिपकॉट के फेज-दो में इस संयंत्र की क्षमता 200 टन प्रति दिन (टीपीडी) की है। कुल 150 करोड़ रुपये की लागत से तैयार नये संयंत्र राज्य में 150 प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर उत्पन्न होंगे।

आईनॉक्सएपी देश में औद्योगिक और चिकित्सा गैसों का भारत का सबसे बड़ा निर्माता है और 47 स्थानों पर इसके कुल मिला कर दैनिक 3400 टन तरल मेडिकल ऑक्सीजन उत्पादन क्षमता के एयर सेपरेशन संयंत्र हैं। इन्हें कंपनी ने 20 महीनों में चालू किया है। नए संयंत्र के साथ कंपनी तमिलनाडु में दैनिक 300 टन से अधिक तरल आक्सीजन का उत्पादन कर सकेगी। नया संयंत्र तमिलनाडु राज्य के 100 से अधिक अस्पतालों और विभिन्न उद्योगों की औद्योगिक गैसों की जरूरतों को पूरा करेगा।

कंपनी के निदेशक सिद्धार्थ जैन ने एक बयान में कहा कि वह कंपनी की इस परियोजना में स्टालिन सरकार के मिले समर्थन के लिए उनके आभारी हैं। उन्होंने कहा, होसुर में अल्ट्रा-हाई प्योरिटी तरल मेडिकल ऑक्सीजन और औद्योगिक गैस प्लांट का चालू होना देश के विकास की सेवा की हमारी यात्रा में हमारे लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More