नयी दिल्ली । माल एवं सेवा कर (जीएसटी) परिषद ने जीएसटी अपीलीय न्यायाधिकरण के गठन को लेकर बने मंत्रियों के समूह की रिपोर्ट को कुछ संशोधन के साथ स्वीकार कर लिया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में आज यहां हुयी जीएसटी परिषद की 49वीं बैठक में इस संबंध में मंत्री समूह की रिपोर्ट को कुछ संशोधनों के साथ स्वीकार कर लिया।
श्रीमती सीतारमण ने बैठक के बाद संवाददाता सम्मेलन में यह जानकारी देते हुये कहा कि इसको लेकर जीएसटी कानून में आवश्यक संशोधन किया जायेगा। इस संशोधन को पहले सदस्यों की राय के लिए भेजा जायेगा। अध्यक्ष को इसको अंतिम रूप देने के लिए अधिकृत किया गया है।
00