बॉलीवुड अभिनेत्री शमिता शेट्टी लंबे ब्रेक के बाद एक बार फिर से बड़े पर्दे पर वापसी के लिए तैयार हैं। उनकी आगामी फिल्म द टेंनेंट का ट्रेलर बुधवार को रिलीज किया गया। इस फिल्म में शमिता के साथ स्वानंद किरकिरे, शीबा चड्ढा और अतुल श्रीवास्तव जैसे कलाकार हैं। ट्रेलर में दिखाया गया है कि कैसे पुरुषवादी समाज को महिलाओं का आत्मनिर्भर होना खटकता है। द टेंनेंट आने वाली 10 फरवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
शमिता के करियर की बात करें तो उन्होंने फिल्म मोहब्बतें से बॉलीवुड में कदम रखा था। इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में काम किया। हालांकि, उन्हें इंडस्ट्री में ज्यादा पहचान नहीं मिली। बॉलीवुड के अलावा शमिता रियलिटी शो बिग बॉस, झलक दिखला जा और खतरों के खिलाड़ी का भी हिस्सा रह चुकी हैं। उन्हें पिछली बार बिग बॉस ओटीटी में देखा जा गया था। वे विजेता नहीं बनीं थीं।
००