नई दिल्ली आप भी जो कमाई करते होंगे उसे बैंक में रखते ही होंगे? वहीं, आजकल तो लगभग सभी लोगों की सैलरी बैंक खाते में ही आती है। ऐसे में लोगों को बैंक में कई काम भी पड़ते हैं। पर आप सोचिए कि आप बैंक जाए और बैंक किसी छुट्टी के कारण बंद हो? तो ऐसे में परेशान हो जाएंगे। इसके लिए जरूरी है कि आप जब भी बैंक जाएं उससे पहले जान लें कि बैंक कब खुले हैं और कब बंद रहेंगे।
जैसे- अब जनवरी का महीना लगभग खत्म ही होने वाला है। ऐसे में आप फरवरी में होने वाली बैंकों की छुट्टियों के बारे में यहां जान सकते हैं।