Home » अजय देवगन का गुस्सा देख साउथ एक्टर ने मांगी माफ़ी!, बोले- मैं आपसे पर्सनली मिलूँगा

अजय देवगन का गुस्सा देख साउथ एक्टर ने मांगी माफ़ी!, बोले- मैं आपसे पर्सनली मिलूँगा

by Bhupendra Sahu

बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन ने बीते बुधवार (27 अप्रैल, 2022) को कन्नड़ स्टार किच्चा सुदीप को हिंदी भाषा और हालिया रिलीज फिल्म केजीएफ- 2 पर उनके विवादास्पद बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। जी दरअसल अजय देवगन ने ट्विटर पर सवाल किया है कि, अगर हिंदी राष्ट्रीय भाषा नहीं है तो साउथ इंडस्ट्री के मेकर्स अपनी फिल्मों को हिंदी में डब करके रिलीज क्यों करते हैं? आप देख सकते हैं अजय देवगन ने ट्विटर पर किच्चा सुदीप को टैग करते हुए लिखा, मेरे भाई, आपके अनुसार अगर हिंदी हमारी राष्ट्रीय भाषा नहीं है तो आप अपनी मातृभाषा की फि़ल्मों को हिंदी में डब करके क्यों रिलीज़ करते हैं? हिंदी हमारी मातृभाषा और राष्ट्रीय भाषा थी, है और हमेशा रहेगी। जन गण मन।

वहीँ दूसरी तरफ अजय देवगन के ट्वीट पर सुदीप किच्चा ने भी प्रतिक्रिया दी है। वह लिखते हैं, सरज् मैंने उस लाइन को क्यों कहा, मेरे ख्याल से इसका संदर्भ उससे बिलकुल अलग है, जैसा कि आपने समझा है। जब मैं आपसे पर्सनली मिलूँगा तो इस बात पर डिसकस करूँगा कि मैंने वह बयान क्यों दिया था। यह बयान किसी को चोट पहुँचाने, उकसाने या कोई बहस शुरू करने के लिए नहीं था। मैं अपने देश की हर भाषा से प्यार और सम्मान करता हूँ सर। मैं चाहता हूँ कि यह टॉपिक यहीं पर खत्म हो, क्योंकि इसे अलग संदर्भ में लिया गया। इसके अलावा एक अन्य ट्वीट में उन्होंने लिखा, आपके द्वारा हिंदी में भेजे गए टेक्स्ट को मैं समझ गया। केवल इसलिए कि हम सभी ने हिंदी का सम्मान किया, प्यार किया और सीखा। यह कोई अपराध नहीं है सर, लेकिन सोच रहा था कि अगर मेरी प्रतिक्रिया कन्नड़ में टाइप की गई तो क्या स्थिति होगी।!!

क्या हम भी भारत के नहीं हैं सर।
वहीँ यह पढऩे के बाद अजय देवगन ने भी इस पर प्रतिक्रिया दी। जी दरअसल उन्होंने एक अन्य ट्वीट कर लिखा, आप एक दोस्त हैं। गलतफहमी दूर करने के लिए धन्यवाद। मैंने हमेशा फिल्म उद्योग को एक समझा है। हम सभी भाषाओं का सम्मान करते हैं और हम उम्मीद करते हैं कि हर कोई हमारी भाषा का भी सम्मान करेगा। शायद, अनुवाद में कुछ छूट गया था। आपको बता दें कि अजय देवगन का यह ट्वीट सुदीप द्वारा ्यत्रस्न 2 फिल्म को ‘पैन इंडिया फिल्मÓ कहकर विवाद खड़ा करने के कुछ दिनों बाद आया है। जी दरअसल कन्नड़ भाषा की फिल्म ्यत्रस्न ष्टद्धड्डश्चह्लद्गह्म्: 2 की बेहतरीन सफलता के बाद, कन्नड़ सुपरस्टार ने एक वायरल वीडियो में कहा, फिल्म कन्नड़ में बनाई गई थी और अब हिंदी राष्ट्रीय भाषा नहीं रही। वे (बॉलीवुड) भी आज पैन इंडिया फिल्म बना रहे हैं। लेकिन, वे तमिल और तेलुगू में स्ट्रगल कर रहे हैं और फिल्में नहीं चल रही हैं। आज हम (कन्नड़ फिल्म उद्योग) जो फिल्म बना रहे हैं वह हर जगह पसंद की जा रही हैं।
आपको पता हो ्यत्रस्न ष्टद्धड्डश्चह्लद्गह्म्: 2 को कई भाषाओं में डब किया गया था। वहीँ सामने आई रिपोर्ट्स के मुताबिक, साल 2019 में अपनी फिल्म पेलवान के प्रमोशन के दौरान जब सुदीप से फिल्म की हिंदी में डबिंग को लेकर सवाल किया गया था तो उन्होंने कहा था कि, हिंदी राष्ट्रभाषा कैसे है। सब कुछ यहीं से शुरू हुआ, इसलिए यह हमेशा अधिक वजन रखता है। मेरे हिसाब से अन्य भाषाओं की तुलना में हिंदी बोलने वालों की संख्या अधिक है। इसलिए, हम हिंदी वर्जन को अधिक तरजीह दे रहे हैं।
00

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More