Home » विश्व के टॉप-5 धनकुबेरों में गौतम अडानी की हुई एंट्री

विश्व के टॉप-5 धनकुबेरों में गौतम अडानी की हुई एंट्री

by Bhupendra Sahu

नई दिल्ली । अडानी समूह के चेयरमैन गौतम अडानी दुनिया के सबसे अमीर लोगों की फोर्ब्स की लिस्ट में पांचवें स्थान पर पहुंच गए हैं। अडानी की कुल नेट वर्थ 123.1 बिलियन डॉलर आंकी गई है। उन्होंने ब्रेकशाइर हाथवे के वॉरेन बफेट को पीछे छोड़ते हुए यह स्थान हासिल किया। अब बफेट 121.7 बिलियन डॉलर की कुल अनुमानित नेट वर्थ के साथ छठे स्थान पर खिसक गए हैं। दुनिया के सबसे अमीर लोगों की फोर्ब्स की लिस्ट में रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी आठवें स्थान पर हैं। इस तरह दुनिया के 10 सबसे रईस लोगों में दो भारतीय हैं। अंबानी की कुल नेट वर्थ 103.70 बिलियन डॉलर आंकी गई है।

ञ्जद्गह्यद्यड्ड और स्श्चड्डष्द्गङ्ग के प्रमुख एलन मस्क इस लिस्ट में पहले स्थान पर हैं। उनकी कुल नेटवर्थ 269.70 बिलियन डॉलर आंकी गई है। जेफ बेजोस 170.2 बिलियन डॉलर की कुल संपत्ति के साथ दूसरे स्थान पर हैं। फ्रांस के बर्नार्ड अर्नाल्ट और उनके परिवार की कुल संपत्ति 166.8 बिलियन डॉलर आंकी गई है और इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर काबिज हैं।

दुनिया के सबसे रईस लोगों की फोर्ब्स की लिस्ट में बिल गेट्स चौथे स्थान पर हैं। उनकी कुल संपत्ति 130.2 बिलियन डॉलर आंकी गई है। इस सूची में लैरी एलिसन सातवें स्थान पर हैं। उनकी कुल नेटवर्थ 107.6 बिलियन डॉलर आंकी गई है।
लैरी पेज की कुल संपत्ति 102.4 बिलियन डॉलर आंकी गई है और वह इस लिस्ट में नौवें स्थान पर हैं। वहीं, सर्गेई ब्रिन 98.5 बिलियन डॉलर की कुल नेटवर्थ के साथ 10वें स्थान पर हैं।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More