Home » टाटा संस द्वारा महाराजा के अधिग्रहण को मिली प्रतिस्पर्धा आयोग की मंजूरी

टाटा संस द्वारा महाराजा के अधिग्रहण को मिली प्रतिस्पर्धा आयोग की मंजूरी

by Bhupendra Sahu

नयी दिल्ली ,21 दिसंबर । भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग ने टाटा समूह की कंपनी टेलेस प्राइवेट लिमिटेड द्वारा एयर इंडिया लिमिटेड और एयर इंडिया एक्सप्रेस लिमिटेड के साथ ही एयर इंडिया सैट्स एयरपोर्ट सर्विसेस प्राइवेट लिमिटेड के अधिग्रहण को मंजूरी दे दी है।

भारी आर्थिक सकंट और लगातार बढ़ते घाटे के कारण सरकार ने इस सरकारी विमानन कंपनी के निजीकरण का निर्णय लिया था और इसके लिए प्रतिस्पर्धी बोलियां लगायी गयी थी। इसी के माध्यम से यह कंपनी टाटा समूह के हवाले हुयी थी। सरकार इस सौदे को इसी महीने के अंत तक पूरा करना चाह रही है और इसके लिए प्रतिस्पर्धा आयोग की मंजूरी बहुत जूरूरी थी जो मिल गयी है।

इसके तहत टेलेस प्राइवेट लिमिटेड एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस लिमिटेड के शत प्रतिशत तथा ग्राउंड हैंडलिंग कंपनी एयर इंडिया सेट्स एयरपोर्ट सर्विसेस प्राइवेट लिमिटेड में 50 फीसदी हिस्सेदारी का अधिग्रहण करेगी।
00

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More