Home » मुकेश और नीता अंबानी ने डोनाल्ड ट्रंप से की मुलाकात

मुकेश और नीता अंबानी ने डोनाल्ड ट्रंप से की मुलाकात

by Bhupendra Sahu

नई दिल्ली। पेट्रोलियम समेत विभिन्न क्षेत्रों में कारोबार करने वाली दिग्गज कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष मुकेश अंबानी और रिलायंस फाउंडेशन की अध्यक्ष नीता अंबानी ने वाशिंगटन में अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से उनके शपथ ग्रहण समारोह से पहले मुलाकात की।

श्री ट्रंप अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति बनने जा रहे हैं और उनका शपथ ग्रहण समारोह 20 जनवरी को आयोजित होगा।

सूत्रों के अनुसार, श्री अंबानी और श्रीमती नीता अंबानी अमेरिका के उन चुनिंदा भारतीयों में शामिल थे, जिन्हें श्री ट्रंप के शपथ ग्रहण से पहले आयोजित विशेष रात्रिभोज में शामिल होने का अवसर मिला। इस आयोजन में कई प्रभावशाली अमेरिकी उद्योगपति, राजनेता, विदेशी गणमान्य लोग और हस्तियां भी उपस्थित थीं। बताया गया कि मुकेश अंबानी 18 जनवरी को वाशिंगटन पहुंचे और इस ‘कैंडललाइट डिनर’ में शामिल होने वाले 100 विशेष अतिथियों में से एक थे।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More