Home » पहले चरण के चुनाव के बाद भाजप की भाषा और भाषण बदल गए- अखिलेश यादव

पहले चरण के चुनाव के बाद भाजप की भाषा और भाषण बदल गए- अखिलेश यादव

by Bhupendra Sahu

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि पहले चरण में पश्चिम से जो हवा चली है, भाजपा का सफाया करती जा रही है। भाजपा नेताओं की भाषा और भाषण बदल गए हैं। पहले चरण ने रुझान दे दिया है। किसान, गरीब, नौजवान, अल्पसंख्यक भाजपा के खिलाफ खड़े है। भाजपा इस चुनाव में इतिहास बन जाएगी। इंडिया गठबंधन में देश का भविष्य दिखाई दे रहा है। बीजेपी का झूठ जनता के सामने उजागर हो रहा है। उनके नेताओं के भाषण, उनका घोषणा पत्र सब झूठ है। भाजपा सबसे झूठी पार्टी है। उसका का झूठ सब समझ चुके हैं। भाजपा का कोई काम जमीन पर नहीं दिखाई दे रहा है।

मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र के ताखा ब्लाक में समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा ने चुनावी चंदे के नाम पर भारी भ्रष्टाचार किया है। वसूली की है। इतिहास में इतनी वसूली किसी ने नहीं की, जितना भाजपा ने की है।अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा ने ईडी, सीबीआई, इनकम टैक्स से दबाव बनाकर वसूली की। हजार-हजार करोड़ रूपए वसूला। वैक्सीन बनाने वाली कम्पनी से भी वसूली कर ली। कोरोना भगाने के लिए थाली और ताली बजवाई। पहले ये जुमला देते थे, अब गारन्टी के नाम पर झांसा दे रहे है। इनकी गारन्टी झूठी है। भाजपा ने किसानों को धोखा दिया। मदद और राहत नहीं दी। बड़े-बड़े उद्योगपतियों का 15 लाख करोड़ रूपये का कर्ज माफ कर दिया। किसानों का कर्ज नहीं माफ किया। कर्ज उनका माफ किया जिन्होंने पांच करोड़ से ज्यादा का कर्ज लिया था। चुनावी चंदे की वसूली के कारण देश में महंगाई बढ़ी। हर परिवार महंगाई से परेशान है। इंडिया गठबंधन की सरकार आने पर किसानों का कर्ज माफ होगा। फसलों को एमएसपी का कानूनी अधिकार मिलेगा। किसान, नौजवान भाजपा सरकार के खिलाफ इंडिया गठबंधन के पक्ष में वोट कर रहा है। अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा के दस साल में नौजवानों का एक तिहाई जीवन बर्बाद हो गया। नौकरी, रोजगार नहीं मिला। भर्ती परीक्षाओं के पेपर लीक हुए। ये सब पेपर जानबूझकर लीक कराये गये।

भाजपा ने 60 लाख नौजवानों का भविष्य बर्बाद कर दिया। किसान, नौजवान, गरीब, मध्यम वर्ग पूरी तरह भाजपा के खिलाफ है। भाजपा घबराई हुई है। कहा कि भाजपा सरकार ने कोई काम नहीं किया। किसानों का गेहूं नहीं खरीदा जा रहा है। किसानों का गेंहू सरकार नहीं खरीद रही है। बड़ी-बड़ी कम्पनियां फसल खरीद रही है। वही कम्पनियां मुनाफा कमा रही है। किसानों को कोई लाभ नहीं मिल रहा है। इसीलिए हमने घोषणा पत्र में वादा किया है कि दिल्ली में सरकार बनने पर गरीबों को मुफ्त राशन के साथ खाने के लिए पैक्ड आटा और मोबाइल चलाने के लिए डाटा दिया जाएगा। आज के समय में मोबाइल, लैपटॉप चलाने के लिए डाटा जरूरी है। कोरोना काल में ऑनलाइन पढ़ाई मोबाइल से हुई। ऑनलाइन पढाई और जानकारी के लिए मोबाइल डाटा आवश्यक है। समाजवादी पार्टी ने लैपटॉप बांटा, भाजपा ने झूठा वादा किया। लैपटॉप नहीं दिया। समाजवादी सरकार ने डिजिटल डिवाइड दूर किया।
00

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More