Home » कांग्रेसियों का बिगड़ गया है मानसिक संतुलन : विष्णु देव साय

कांग्रेसियों का बिगड़ गया है मानसिक संतुलन : विष्णु देव साय

by Bhupendra Sahu

मैनपुर । विष्णु देव साय ने कवासी लखमा और कांग्रेस को जमकर लताड़ा। लखमा के “मोदी मर जा” वाले बयान को आड़े हाथों लेते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेसियों का दिमागी संतुलन बिगड़ गया है, सब पागल हो गए हैं।

देश के प्रधानमंत्री के लिए कांग्रेस द्वारा लगातार प्रयोग की जा रही भद्दी भाषा पर मुख्यमंत्री ने गुरुवार को बेहद कड़े शब्दों में जवाब दिया। गरियाबंद स्थित मैनपुर के गुरुजी भाठा में सीएम ने कहा कि पूरा छत्तीसगढ़ म कांग्रेसिहा मन के हार दिखत हे, त एमन के दिमाग के संतुलन बिगड़ गे हे। उन्होंने कहा कि आज ये कवासी लखमा का बोलत हे, कि मैं तो जीतत हौं, लेकिन ओ मोदी मर जाए, अइसे गोंडी भाषा म बोलत हे। साय ने जनता से भी पूछा कि क्या कांग्रेसियों का ऐसा बोलना उचित है? उन्होंने कहा कि एमन के दिमाग खराब हो गिस हे, सब पागल हो जात हे एकदम। एक गरीब का बेटा, चाय बेचने वाले का बेटा देश का प्रधानमंत्री हैं। यह बात कांग्रेसियों को बिल्कुल भी हजम नहीं हो रही है।

खत्म नहीं होगा आरक्षण
सीएम साय ने आदिवासियों के बीच भविष्य में भाजपा द्वारा आरक्षण खत्म किए जाने के दुष्प्रचार और भ्रम फैलाने पर भी आज जवाब दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेसी वोट के लालच में आदिवासियों के बीच भ्रम फैला रहे हैं कि उनका आरक्षण खत्म हो जाएगा। उन्होंने जनता को आश्वस्त किया कि आरक्षण कभी भी खत्म नहीं होगा। कोई भी ताकत आरक्षण को ख़त्म नहीं कर सकती। उन्होंने कहा कि कांग्रेसियों के पास कोई मुद्दा नहीं बचा है तो अब वे आरक्षण ख़त्म होने का भ्रम
फैला रहे हैं। सीएम साय ने जनता से अपील की कि कांग्रेसियों की बातों में नहीं आना है, उसको सबक सिखाना है और इस चुनाव में छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का खाता भी नहीं खुलने देना है।

कांग्रेस सरकार ने छत्तीसगढ़ को बनाया था अपराधगढ़
सीएम साय ने कांग्रेस को घेरते हुए कहा कि भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ अपराधगढ़ बन गया था, भ्रष्टाचार का गढ़ बन गया था। 36 वादे में एक भी वादे ठीक से पूरे नहीं हुए। प्रदेश को लूट-लूट कर कंगाल बना दिया। नरवा गरवा घुरवा बारी में घोटाला करके गोबर का पैसा भी खा गए। उन्होंने कहा कि भूपेश बघेल की सरकार ने युवाओं को जुआ का लत लगा दिया। महादेव एप को निर्बाध रूप से चलाने के लिए 508 करोड़ रूपये प्रोटेक्शन मनी लेने का आरोप उन पर लगा है, एफआईआर भी हुआ है। जो छत्तीसगढ़ के लिए शर्म की बात है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासन में हुए घोटाले के आरोपी आज जेल की हवा खा रहे हैं। कभी गद्दे में सोने वाले आज जेल में नीचे सो रहे हैं, मच्छर से परेशान हैं। ये सब उनके किये की सजा उनको मिल रही है। अब प्रदेश में भाजपा की सुशासन की सरकार है।

विष्णु सरकार सुशासन की सरकार
मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा के सुशासन की सरकार में जनहित का सब काम सांय-सांय हो रहा है। इसलिए कांग्रेस का बाय-बाय हो रहा है, जिसके कारण कुछ भी आंय-बाय बोल रहे हैं। कांग्रेस में भगदड़ मची है। रोज हजार से ज्यादा कांग्रेसी पार्टी छोड़ कर जा रहे हैं। क्योंकि कांग्रेस में कार्यकर्ताओं का बिल्कुल भी सम्मान नहीं हैं, वहां परिवारवाद है, भ्रष्टाचार है। कांग्रेसियों की दुर्गति हो गई है और आगे भी उसकी दुर्गति तय है।

आमसभा में कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा, लोकसभा प्रत्याशी रूपकुमारी चौधरी, पूर्व सांसद चंदूलाल साहू, विधायकगण मोतीलाल साहू, रोहित साहू, अनुज शर्मा, पूर्व विधायक गोवर्धन मांझी, डमरूधर पुजारी, भाजपा नेता किशोर महानंद, राजेश अवस्थी, उमेश आनंद गिरी महाराज सहित अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि भी उपस्थित थे।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More