Home » कांग्रेस अब डूबती नांव है, उसमे कोई सवार नहीं होना चाहता : बृजमोहन

कांग्रेस अब डूबती नांव है, उसमे कोई सवार नहीं होना चाहता : बृजमोहन

by Bhupendra Sahu

सरपंच, पंच, पंचायत सदस्य सहित विभिन्न समाज प्रमुखों ने भाजपा प्रवेश किया

रायपुर। पीएम मोदी की गारंटी और सीएम साय के सुशासन से छत्तीसगढ़ लगातार प्रगतिपथ पर अग्रसर है। सरकार की सकारात्मक नीतियों और सुरक्षित भविष्य को लेकर बड़ी संख्या में लोग भाजपा में प्रवेश कर रहे हैं। गुरुवार को रायपुर लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी व कैबिनेट मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के समक्ष बड़ी संख्या में सरपंच, पंच, पंचायत सदस्य, विभिन्न समाज प्रमुखो ने भाजपा में प्रवेश किया।

मंत्री अग्रवाल ने कहा कि भाजपा एक पार्टी नहीं परिवार है जिसके लिए राष्ट्रहित सर्वोपरि है। कांग्रेस शासनकाल में देश भ्रष्टाचार, अपराध और आतंकवाद का बोलबाला था। जनता में निराशा और भय का माहौल था। जबकि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश लगातार तरक्की कर रहा है और 2047 तक भारत विकासशील से विकसित भारत बन जाएगा। साथ ही विश्व की बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। देश की मैं भी पहले से ज्यादा सुरक्षित है। मोदी इसे विश्व गुरु बनाने के लिए वचनबद्ध है और इस दिशा में काम कर रहे हैं। लोग पार्टी की विचारधारा और सरकार के कामों से प्रभावित होकर भाजपा में आ रहे हैं। उनका पार्टी में खुले दिल से स्वागत है। उन्होंने यह भी कहा की कांग्रेस अब डूबती नांव है। उसमे कोई सवार नहीं होना चाहता है।

द्वारिका प्रसाद वर्मा के नेतृत्व में डॉ. गणेश राम रावटे सरपंच आमाकोनी, जीतेन्द्र गहरे सरपंच गोरठी, रोशन वर्मा सरपंच बड़े जरौद, श्रीमती शांति जोशी जनपद सदस्य बड़े जरौद, देवलाल जांगड़े पंच और ध्रुव समाज प्रमुख आमाकोनी बुधुराम ध्रुव, सतनामी समाज महिला प्रमुख भारती बघेल, भोलाराम ध्रुव, बेदराम बंजारे, तिलक राम वर्मा, राजू चतुर्वेदी, गंगुराम निषाद पंच पेंडरी, पूना राम मांडले, अभयराम अनंत, घनश्याम बंडे, पंचराम कुर्रे, सुखचंद बंजारे, प्रेम सिंह ध्रुव, डोमार सिंह ध्रुव गोंड़ समाज सचिव भटमेरा, किशुन ध्रुव, सुखउ ध्रुव सरपंच भटमेरा, मालिक राम ध्रुव पंच भटमेरा, अखिलेश ध्रुव पंच भटमेरा, मनीष कुमार साहू, गंगाराम गायकवाड़, सुनील बंजारे अमृत दिवाकर, रामकुमार सतनामी ने भाजपा में प्रवेश किया।

 

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More