Home » ‘भारत डिजिटल तरीके से लोगों तक पहुंचा रहा सुविधाओं का लाभ’, दावोस में बोलीं स्मृति ईरानी

‘भारत डिजिटल तरीके से लोगों तक पहुंचा रहा सुविधाओं का लाभ’, दावोस में बोलीं स्मृति ईरानी

by Bhupendra Sahu

नई दिल्ली दावोस में विश्व आर्थिक मंच की वार्षिक बैठक के दौरान भारतीय उद्योग परिसंघ (CII) ने बुधवार को “डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना और वैश्विक प्रौद्योगिकी मूल्य शृंखलाओं पर भारत के प्रभाव” विषय पर CII-डेलॉइट ब्रेकफास्ट सत्र की मेजबानी की। CII द्वारा आयोजित सत्र में डिजिटल भारत के कौशल को प्रदर्शित किया गया। सत्र के दौरान, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने एक अरब से अधिक की विशाल आबादी को प्रौद्योगिकी-संचालित समाधान देने में भारत की सफलता के बारे में बताया।

 

केंद्रीय मंत्री ने भारत की डिजिटल क्षमताओं और देश में डेटा विज्ञान पेशेवरों की महत्वपूर्ण मांग की भी चर्चा की। सत्र को संबोधित करते हुए केंद्रीय महिला व बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा, “भारत एक जीवंत लोकतंत्र है जो डिजिटल रूप से काम कर सकता है। इसने प्रौद्योगिकी के माध्यम से एक अरब से ज्यादा आबादी तक लाभ पहुंचाया है। वे सभी जो भारत में निवेश करने के इच्छुक हैं उन्हें जान लेना चाहिए कि अकेले 2024 में भारत में 10 लाख डेटा विज्ञान पेशेवरों की मांग है।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More