राजनांदगांव। भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी डॉ रमन सिंह ने शुक्रवार को अपने निर्वाचन क्षेत्र के कई हिस्सों में सघन जनसंपर्क अभियान चला कर अपने लिए समर्थन मांगा। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री ने शहर के अलावा ग्रामीण क्षेत्र में प्रचार कर लोगों से सीधा संवाद किया। इस दौरान श्री सिंह ने अपने क्षेत्र के मतदाताओं से प्रदेश में फिर से भाजपा की सरकार बनाने का आह्वान किया। इस मौके पर लोगों ने उनका जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। लोगों को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने अपनी सरकार के कार्यकाल की उपलब्धियों को गिनाया तो वंही कांग्रेस को आड़े हाथों लिया। मोहड़ में सभा को संबोधित करते हुए श्री सिंह ने अपनी सरकार के दौरान क्षेत्र के विकास के लिए किए कार्यों को गिनाया। मोहड़ में बड़ी संख्या में ग्रामीण मतदाताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि नांदगांव के विधायक प्रत्याशी के रूप में उनके बीच आये हैं। श्री सिंह ने कहा कि वो मोहड़ सहित क्षेत्र की जनता को विकास की गारंटी देने आए हैं। इस मौके पर श्री सिंह ने लोगों से अपने लिए समर्थन मांगा और प्रदेश में फिर से भाजपा की सरकार बनाने के लिए अपील की। वहीं स्वास्थ्य योजना, आवास योजना, बेटियों की शिक्षा के क्षेत्र में किये गए कार्य तथा अपने निर्वाचन क्षेत्र में किए गए विकास कार्यों का बखान किया। उन्होंने मेडिकल काॅलेज के साथ शहर के विकास के लिए किए गए कार्यों से मतादाताओं को अवगत कराया। मोहड़ पहुंचे श्री सिंह का जगह-जगह स्वागत किया। कई स्थानों महिलाओं अपने जननायक पर फूल बरसाए। । इस मौके पर मधुसूदन यादव, कोमल सिंह राजपूत, संतोष अग्रवाल, जीएस मिश्रा, शिव वर्मा, तरुण लाहरवानी, किशुन, यदु, अलख चन्द्राकर, चोवाराम, मोनू बहादुर, गोलू गुप्ता, प्रबोध गुप्ता, आकाश चोपड़ा,
बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और आम जन मौजूद रहे।
स्वागत में हुई फूलों की वर्षा
जनसंपर्क के दौरान डॉ रमन सिंह का जगह-जगह स्वागत किया गया। इस मौके पर महिलाओं ने फूलों की बारिश कर अपने नेता का स्वागत किया। जनता के द्वारा किए गए स्वागत सत्कार से डॉ रमन सिंह गदगद नजर आए। इसके लिए उन्होंने लोगों को आभार जताया।
भाजपा सरकार में हुआ चहुमुँखी विकास
सभा को सम्बोधित करते हुए डॉ रमन सिंह ने कहा कि भाजपा की सरकार के दौरान क्षेत्र का चहुमुंखी विकास हुआ। एनीकट, टँकी, बांध सड़क, भवन, सहित विकास के समस्त कार्य कराए गए। पिछले पांच साल से विकास के इन कार्यों पर ग्रहण लग गया है। श्री सिंह ने कहा कि ये चुनाव छत्तीसगढ़ के साथ राजनांदगांव के भाग्य तय करेगा।