नई दिल्ली भारत की 17 वर्षीय प्रतिभाशाली तीरंदाज अदिति स्वामी ने शनिवार (पांच अगस्त) को बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली। अदिति ने विश्व तीरंदाजी चैंपियनशिप में कमाल करते हुए खिताब जीत लिया।
जूनियर विश्व खिताब हासिल करने के दो महीने से भी कम समय के बाद इस युवा तीरंदाज ने सीनियर विश्व तीरंदाजी चैंपियनशिप को जीत लिया।
अदिति ने कंपाउंड महिला एकल वर्ग में असाधारण प्रतिभा का प्रदर्शन किया और फाइनल में मैक्सिको की एंड्रिया बेसेरा को हराकर स्वर्ण पदक जीता।