सिडनी सुपर 500 स्तर के टूर्नामेंट में साल के दूसरे फाइनल में प्रणय का सामना चीन के वेंग होंग यांग से होगा। प्रणय ने विश्व रैंकिंग में 24वें स्थान पर काबिज वेंग को हराकर ही मलयेशिया मास्टर्स में जीत के साथ छह साल के खिताबी सूखे को खत्म किया था।
भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी एचएस प्रणय ने शनिवार को हमवतन प्रियांशु राजावत को सीधे गेम में हराकर ऑस्ट्रेलिया ओपन के फाइनल में जगह बनाई। यह इस सत्र में उनका दूसरा फाइनल है। दुनिया के नौवें नंबर के खिलाड़ी 31 साल के प्रणय ने 21 वर्षीय राजावत की चुनौती को 43 मिनट तक चले सेमीफाइनल में 21-18, 21-12 से खत्म किया। ऑरलियन्स मास्टर्स चैंपियन राजावत पहली बार सुपर 500 टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंचे थे।