नईदिल्ली। रबी विपणन सीजन 2022-23 में केंद्रीय पूल (भण्डार) के तहत गेहूं की खरीदारी सुचारू रूप से चल रही है। 03.07.2022 तक 187.89 लाख मीट्रिक टन गेहूं की खरीदारी हो चुकी है। इससे 17.85 लाख किसानों को 37,859.34 लाख करोड़ रुपये के एमएसपी मूल्य का प्राप्त हुआ है।
खरीफ विपणन सीजन (केएमएस) 2021-22 में विभिन्न राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों में केंद्रीय पूल के तहत धान की खरीदारी सुचारू रूप से चल रही है। 03.07.2022 तक 863.50 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदारी हो चुकी है। इनमें 755.83 लाख मीट्रिक टन खरीफ फसल और 107.67 लाख टन रबी फसल है। इससे 125.93 लाख किसानों को 1,69,246.49 करोड़ रुपये के एमएसपी मूल्य का लाभ प्राप्त हुआ है।
००