Home » मानव सेवा ही रेडक्रॉस की असली पहचान- स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव

मानव सेवा ही रेडक्रॉस की असली पहचान- स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव

by Bhupendra Sahu

रायपुर विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर आज रायपुर के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में भव्य राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेंद्र यादव ने सेवा और मानवता के क्षेत्र में सक्रिय रेडक्रॉस काउंसलरों और स्वयंसेवकों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि निःस्वार्थ भाव से की गई सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है। विश्व रेडक्रॉस दिवस के उपलक्ष्य में जूनियर एवं यूथ रेडक्रॉस सम्मेलन का भी आयोजन किया गया। इस दौरान आयोजित लोक नृत्य, चित्रकला और नाट्य प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागियों को मंत्री महोदय ने पुरस्कृत किया। प्रदेश के कुल 64 रेडक्रॉस वॉलिंटियर्स को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।

समाजसेवियों और अधिकारियों को किया सम्मानित

समारोह में स्कूल शिक्षा मंत्री श्री यादव ने समाजसेवियों और अधिकारियों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने अंगदान, रक्तदान, नेत्रदान और देहदान जैसे पुनीत कार्यों के जरिए समाज में नई चेतना जागृत की है। मंत्री श्री यादव ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में पीड़ितों की त्वरित सहायता करना और जरूरतमंदों तक सेवा पहुँचाना रेडक्रॉस परिवार की अद्भुत कार्यसंस्कृति को दर्शाता है। श्री रामसिंह अग्रवाल सदस्यता एवं समाज सेवा के लिए, श्री सूरज साहू रक्तदान के लिए, कमलेश निषाद सड़क दुर्घटना पीड़ितों की सहायता के लिए, पवन गांधी और आकांक्षा श्रीवास्तव नेत्रदान, नेत्रदान, अंगदान एवं देहदान के लिए सम्मानित किया गया। मंत्री श्री यादव ने सभी से करुणा और सहयोग को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का आह्वान किया।

कलेक्टरों और स्वयंसेवकों की सराहना

स्कूल शिक्षा मंत्री श्री यादव ने कार्यक्रम में उल्लेखनीय कार्य करने वाले विभिन्न जिलों के कलेक्टरों (रेडक्रॉस अध्यक्ष) को सम्मानित किया गया। इनमें डॉ. गौरव कुमार सिंह, अभिजीत सिंह, एस. जयवर्धन, डॉ. संजय कन्नौजे, रोहित व्यास, दिव्या उमेश मिश्रा, अविनाश मिश्रा एवं कुणाल दुदावत के प्रतिनिधि शामिल रहे। इसके अतिरिक्त, मानवता की विशिष्ट सेवा हेतु व्यक्तिगत रूप से भी कई स्वयंसेवकों को पुरस्कृत किया गया।

इस अवसर पर रेडक्रॉस के स्टेट चेयरमैन श्री तोमन साहू, वाइस चेयरमैन श्री रूपेश पाणिग्रही, कोषाध्यक्ष श्री संजय पटेल सहित सर्वश्री बाबूलाल अग्रवाल, संदीप दीवान, युवराज देशमुख और बड़ी संख्या में रेडक्रॉस काउंसलर एवं स्वयंसेवक उपस्थित थे।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More