Home » ग्रीन साड़ी में जाह्नवी कपूर ने बिखेरा हुस्न का जलवा, सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीर

ग्रीन साड़ी में जाह्नवी कपूर ने बिखेरा हुस्न का जलवा, सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीर

by Bhupendra Sahu

धड़क गर्ल यानि अभिनेत्री जाह्नवी कपूर अपने ग्लैमरस और देसी अवतार से लोगों का दिल जीतने में कामयाब हो जाती है। जाह्नवी कपूर ने भले ही कुछ ही मूवी की लेकिन उन्होंने कम वक़्त में बॉलीवुड में अपनी पहचान बना चुके है। मूवीज में अपने दमदार अभिनय दिखाने के साथ जाह्नवी ने यह भी साबित कर दिया है कि वह एक फैशनिस्टा हैं।

धड़क अभिनेत्री समय-समय पर अपने सोशल मीडिया पर स्टनिंग फोटोज साझा कर फैंस के दिलों पर छुरियां चलाने का काम कर रही है। एक बार फिर जाह्नवी ने अपने साड़ी लुक से लोगों का दिल चुरा लिया है। लुक्स के बारें में बात की जाए तो जाह्नवी ग्रीन कलर की फ्लोरल प्रिंटेड साड़ी में बेहद खूबसूरत दिख रही है। मिनिमल मेकअप, कजरारे नैन जाह्नवी के लुक को चार-चांद लगा रहे हैं। एक्सेसरीज के लिए जान्हवी ने स्टेटमेंट ईयररिंग्स का चयन किया है।

हेयरस्टाइल के बारें में बात की जाए तो जाह्नवी ने बालों को स्ट्रेट कर खुला हुआ रखा है। जाह्नवी कैमरे के सामने स्टाइलिश अंदाज में पोज देती हुई दिखाई दे रही है। फैंस उनकी इन फोटोज को बहुत पसंद भी कर रहे है। वर्कफ्ऱंट के बारें में बात की जाए तो जाह्नवी गुड लक जैरी, मिस्टर एंड मिसेज माही, दोस्ताना 2 और बवाल जैसी मूवीज में काम कर रही हैं।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More