Home » फैंस के लिए बुरी खबर…अब दोबारा शुरू नहीं होगा करण जोहर का ये शो

फैंस के लिए बुरी खबर…अब दोबारा शुरू नहीं होगा करण जोहर का ये शो

by Bhupendra Sahu

करण जौहर अपने सुपरहिट सेलीब्रिटी होस्ट शो ‘कॉफी विद करणÓ को लेकर हमेशा ही सुखिऱ्यों में बने रहते है। करण जौहर ने अपने इस चिट चैट शो में बॉलीवुड के नामचीन सिलेब्रिटीज की कई बार पोल खोल दी है। कई बार ये शो विवादों में भी आया लेकिन इन सबके बावजूद भी फैंस से इसे बहुत प्यार मिला। बीते दिनों ही खबरें आईं थी कि करण जौहर का ये चैट शो कॉफी विद करण जल्द ही स्ट्रीम किया जाने वाला है।

होस्ट मई में इस की शूटिंग शुरू करने वाले है लेकिन अब कुछ और ही खबरें सुनने के लिए मिल रही है जिसे सुनकर फैंस को तगड़ा झटका लगने वाला है। करण जौहर सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर करीबियों और चाहने वालों को जोर का झटका धीरे से दे दिया है। उन्होंने बोला है कि अब यह शो वापसी नहीं करने वाला है।
करण जौहर ने पोस्ट शेयर कर लिखा-कॉफी विद करण के 6 सीजन्स मेरी और आपकी लाइफ का एक महत्वपूर्ण भाग रहे है। मुझे ऐसा लगता है कि इस शो से हमने बहुत प्रभाव छोड़ा है और पॉप कल्चर के इतिहास में खुद के लिए एक स्थान तलाशी है लेकिन अब मुझे ये कहते हुए बहुत दुख हो रहा है ति कॉफी विद करण अब कभी नहीं लौटने वाला है।
करण जौहर का ये शो स्टार वर्ल्ड चैनल पर रिलीज किया जा रहा है। इस शो में सेलीब्रिटीज अनफिल्टर अपने दिल की बात बोल देते है। शो पर करण जौहर से बात करते हुए कई बार स्टार्स कुछ ऐसी बातें भी कर चुके हैं जिनके लिए उन्हें बहुत ट्रोल भी किया जा चुका है। इसी शो के रेपिड फायर राउंट में एक गलत जवाब देकर आलिया भट्ट वर्ष तक ट्रोल हुईं। वहीं कंगना रनौत ने करण जौहर को इस शो पर नेपोटिज्म का सबसे बड़ा प्रतीक कहा था इसके उपरांत दोनों के बीच विवाद बढ़ा।
00

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More