Home » पति अंगद बेदी संग अर्पिता की ईद पार्टी में पहुंची नेहा धूपिया

पति अंगद बेदी संग अर्पिता की ईद पार्टी में पहुंची नेहा धूपिया

by Bhupendra Sahu

ईद का त्योहार पूरे देश में धूमधाम से सेलिब्रेट किया गया है। इस खास मौके पर एक्टर सलमान खान की बहन अर्पिता खान ने शानदार पार्टी रखी, जहां कई स्टार्स ने तशरीफ़ दी। अभिनेत्री नेहा धूपिया भी पति अंगद बेदी के सतह गई हुई थी। कपल की पार्टी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी थी। लुक्स के बारें में बात की जाए तो नेहा रेड और ग्रे प्लाजो सूट में दिखाई दें रही है। इसके साथ एक्ट्रेस ने पंजाबी जूती पहनी हुई है। लाइट मेकअप और बन से एक्ट्रेस ने अपने लुक को कम्पलीट कर रखा है।

नेहा के कानों के झूमके उनकी खूबसूरती में और भी चार चांद लगाने का काम कर रही है। इस लुक में अभिनेत्री बेहद गॉर्जियस लग रही है। वहीं अंगद ब्लू कुर्ते और ब्लैक पजामे में नजऱ आ रहे है। कपल एक-साथ खूब फब रहा है। नेहा और अंगद कैमरे के सामने जबरदस्त अंदाज में पोज करते हुए नजऱ आ रहे है। फैंस इन फोटोज को पसंद करने में लगे हुए है।
ख़बरों की माने तो नेहा और अंगद के अलावा कियारा अडवाणी, सिद्धार्थ मल्होत्रा, कार्तिक आर्यन, शहनाज गिल, कंगना रनौत, जैकलीन फर्नांडिस, एकता कपूर, दीया मिर्जा और करण जौहर सहित अन्य स्टार्स ने पार्टी में खूब चार चांद लगा दिए है।
00

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More