मुंबई । वैश्विक स्तर से मिले नकारात्मक संकेत और घरलेू स्तर पर हुयी चौतरफा बिकवाली के दबाव में शेयर बाजार में आज लगातार दूसरे दिन बिकवाली जारी रही जिससे बीएसई का सेंसेक्स 1.08 प्रतिशत और एनएसई का निफ्टी 1.27 प्रतिशत फिसल गया। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 617.26 अंक टूटकर 56579.89 अंक पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 218 अंक फिसलकर 17 हजार अंक के मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे 16953.95 अंक पर उतर गया। दिग्गज कंपनियोंं की तुलना में छोटी और मझौली कंपनियोंं में बिकवाली का दबाव अधिक रहा जिससे बीएसई का मिडकैप 1.86 प्रतिशत टूटकर 24238.68 अंक पर और स्मॉलकैप 1.88 प्रतिशत उतरकर 28699.35 अंंक पर रहा।
बीएसई में बैंकिंग 0.12 प्रतिशत की बढ़त को छोड़कर शेष सभी समूहों में गिरावट रही। इसमें धातु में सबसे अधिक 3.71 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गयी। बीएसई में कुल 3674 कंपनियों में कारोबार हुआ जिसमें से 2494 लाल निशान में और 1037 हरे निशान में रही जबकि 143 में कोई बदलाव नहीं हुआ।
वैश्विक स्तर पर चौतरफा बिकवाली हुयी जिससे सभी प्रमुख सूचकांक लाल निशान में रहे। चीन का शंघाई कंपोजिट 5.13 प्रतिशत, हांगकांग का हैंगसेंग 3.73 प्रतिशत, जापान का निक्केई 1.90 प्रतिशत, ब्रिटेन का एफटीएसई 2.16 प्रतिशत और जर्मनी का डैक्स 1.71 प्रतिशत की गिरावट में रहा।
00