Home » केशकाल घाटी में बेकाबू ट्रक ने 3 ट्रकों को मारी टक्कर… हादसे के बाद लगा लंबा जाम

केशकाल घाटी में बेकाबू ट्रक ने 3 ट्रकों को मारी टक्कर… हादसे के बाद लगा लंबा जाम

by Bhupendra Sahu

कोंडागांव। छत्तीसगढ़ के बस्तर की लाइफलाइन कहलाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग 30 केशकाल घाटी में रविवार की रात फिर से जाम लग गया है। केशकाल पुलिस के अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार घाट के तीसरे मोड़ के समीप बेकाबू ट्रक ने 3 ट्रकों को ठोकर मार दी है। ट्रक का ब्रेक फैल होने के चलते यह दुर्घटना होंना बताया जा रहा है। हालांकि ट्रक में सवार सभी लोग बाल बाल बच गए हैं, किसी को गम्भीर चोट नहीं आई है लेकिन अनियंत्रित होने वाली ट्रक के सामने का हिस्सा बुरी तरह से छतिग्रस्त हो गया है। फिलहाल केशकाल पुलिस की टीम मौके पर पहुंच चुकी है, एक ओर से आवागमन बहाल करवाने का प्रयास किया जा रहा है।

सड़के हुई जर्जर वाहन चालकों को भारी परेशानी
गौरतलब है कि केशकाल घाट की हालत विगत कुछ दिनों से काफी जर्जर हो गई है। घाट चढऩे व उतरने वाले वाहन चालक काफी परेशान रहते हैं। ऐसे में घाट के दोनों ही ओर सैकड़ों वाहनों की कतार लगने से यात्रियों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अक्सर देखा जाता है कि जब भी केशकाल घाट जाम होता है तो यात्रियों को हमेशा परेशानी का सामना करना पड़ता है खासकर महिलाओं को।

जब भी घाट में जाम होता है तो घंटों खुलने में टाइम लग जाता है वही गाडिय़ों की लंबी कतार भी लग जाती है लेकिन घाट के नीचे किसी भी प्रकार की मूलभूत सुविधा नहीं है ना ही खाने पीने का ना ही शौचालय का जिसके चलते यात्री काफी परेशान रहते हैं।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More