Home » रंजीत सिंह की हत्या के केस में राम रहीम व चार अन्य को आजीवन कारावास की सजा

रंजीत सिंह की हत्या के केस में राम रहीम व चार अन्य को आजीवन कारावास की सजा

by Bhupendra Sahu

नइ्र्र दिल्ली(एजेंसी)। रंजीत सिंह की हत्याकांड में राम रहीम को आज सजा सुनाई गई। राम रहीम को उम्र कैद की सजा दी गई। 8 अक्टूबर 2021 को आरोपी दोषी करार दिया गया था। 12 अक्टूबर को सीबीआई की विशेष अदालत की तरफ से सजा सुनाने का ऐलान किया था। रंजीत सिंह की हत्या के मामले में डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम की सजा पर आज सुनवाई हुई। सीबीआई की विशेष अदालत में 4 आरोपियों को पेश किया गया। वहीं वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राम रहीम की पेशी हुई। रंजीत सिंह की हत्याकांड में राम रहीम को आज सजा सुनाई गई। राम रहीम को उम्र कैद की सजा दी गई। पंचकूला की विशेष सीबीआई अदालत ने डेरा सच्चा सौदा के गुरमीत राम रहीम और चार अन्य समेत सभी आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। राम रहीम पर 31 लाख रुपये और बाकी आरोपियों पर 50-50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।

क्या था रंजीत सिंह हत्याकांड

10 जुलाई 2002 में कुरुक्षेत्र के पास रणजीत सिंह की उनके गांव में हत्या की गई थी। रणजीत सिंह डेरा के साथ जुड़े हुए थे और मैनेजर के पद पर काम कर रहे थे। डेरा प्रबंधन को शक था कि रणजीत सिंह ने साध्वी यौन शोषण की गुमनाम चिट्ठी अपनी बहन से ही लिखवाई थी। रणजीत सिंह ने राम रहीम पर लगे इस आरोप के बाद डेरा को छोड़ दिया था। गुरमीत राम रहीम ने बड़ी कोशिश की कि रणजीत सिंह वापस आ जाए। लेकिन जब वो नहीं आया तो उसकी हत्या उसके गांव में ही करवा दी गई। पुलिस जांच से असंतुष्ट रणजीत के पिता ने जनवरी 2003 में हाईकोर्ट में याचिका दायर कर सीबीआई जांच की मांग की थी। हाईकोर्ट ने पिता के पक्ष में फैसला सुनाते हुए केस की जांच सीबीआई को सौंप दी।

8 अक्टूबर को ही दोषी करार दिया गया

मामले की जांच करते हुए सीबीआई ने राम रहीम समेत 5 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था। 2007 में कोर्ट ने आरोपियों पर चार्ज फ्रेम किए थे। 8 अक्टूबर 2021 को आरोपी दोषी करार दिया गया था। सजा 12 अक्टूबर को सीबीआई की विशेष अदालत की तरफ से फैसला सुनाने का ऐलान किया था।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More