Home » मुझे एथनिक कपड़े पहनना काफी पसंद: निक्की तंबोली

मुझे एथनिक कपड़े पहनना काफी पसंद: निक्की तंबोली

by Bhupendra Sahu

बिग बॉस की पुरानी प्रतिभागी रही निक्की तंबोली ने एथनिक वेयर फिओना के लिए हॉट फोटोशूट करवाया है। इसमें उन्होंने एथनिक वेयर कुर्ता-पैजामा पहना है जिसमें वे काफी खूबसूरत और आत्मविश्वासी लग रही है। ब्रांड के बारे में बात करते हैं हुए उन्होने कहा कि, मुझे एथनिक कपड़े पहनना काफी पसंद है मैंने बिग बॉस के दौरान भी काफी एथनिक कपड़े पहने थे। मुझे वेस्टर्न से ज्यादा इंडियन आउटफिट पसंद है। फियोना ने काफी बेहतरीन ढंग से एथनिक वेयर को बनाया है फियोना की सबसे अच्छी खूबी यह है कि इनके कपड़े काफी सॉफ्ट और हल्के है जोकि काफी आरामदायक है और मुझे भी आरामदायक कपड़े ही पसंद है।

उन्होंने कहा कि, बिग बॉस ओटीटी में प्रतिभागियों को गाली गलौज और हाथापाई नही करनी चाहिए। ओटीटी प्लेटफार्म पर यह सब शोभा नहीं देता है।
बिग बॉस ओटीटी मे जीशान और प्रतीक की लड़ाई पर निक्की ने प्रतिक्रिया देता हुए कहा कि , मैने भी वो एपिसोड देखा है जिसमें जीशान को बाहर कर दिया गया मुझे हैरानी इस बात कि है बिग बॉस कोई कुश्ती का अखाड़ा नहीं है जहां पर सब हाथापाई करने में लगे हुए। आपको बिग बॉस के घर में कुछ भी करने की आजादी है पर गाली गलौज और हाथापाई यह बिलकुल भी ठीक नहीं है।

करण जौहर के बिग बॉस में पक्षपात करने के सवाल पर भी उन्होंने अपनी राय दी निक्की ने कहा कि, मुझे नही लगता कि करण सर पक्षपात कर रहे हैं वे सभी को सपोर्ट कर रहे हैं। उन्होंने ने अपना उदहारण दिया और कहा मैं तो कलर चैनल की भी नही थी। परंतु फिर भी मुझे बिग बॉस में सपोर्ट किया गया। जो लोग भी पक्षपात का आरोप लगा रहे हैं वे बिलकुल गलत बोल रहे हैं।
अपने अगले प्रोजेक्ट के बारे में बात करते हुए उन्होंने ने कहा कि ,मैं एक नया सॉन्ग शूट कर रही हूं जोकि सिंगर अर्जुन कानूनगो के साथ है। यह अगले महीने मे रिलीज होगा।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More