Home » कृति सेनन के गाने परम सुंदरी ने 100 मिलियन व्यूज किये पूरे

कृति सेनन के गाने परम सुंदरी ने 100 मिलियन व्यूज किये पूरे

by Bhupendra Sahu

कृति सेनन ने अपनी लेटेस्ट रिलीज़ फिल्म मिमी से सबका दिल जीता है। फिल्म सरोगसी पर फोकस करती है और कृति फिल्म में एक सरोगेट माँ के रूप में नजऱ आयी। फिल्म का म्यूजिक ए आर रहमान ने दिया और फिल्म के गाने काफी हिट साबित हुए। फिल्म का डांस नंबर परम सुंदरी ने अब यू ट्यूब पर 100 मिलियन व्यूज पूरे कर लिए है और इस वजह से कृति ने किया अपने फैंस को धन्यवाद। फैंस को धन्यवाद देते हुए कृति ने लिखा, 100 मिलियन हमारी परम सुंदरी के लिए। बहुत बहुत बहुत धन्यवाद। मुझे सारे वीडियो और एडिटर बहुत पसंद आ रहे है।

गाने में कृति ने बहुत अच्छा डांस किया है और इंटरनेट पर फैंस द्वारा इस गाने पर बनाई गयी रील्स मौजूद है। कृति ने फिल्म रिलीज के एक महीना पूरा होने पर अपने फैंस को खास धन्यवाद दिया था फिल्म को इतना प्यार देने के लिए।
अभी हाल ही में कृति मनीष मल्होत्रा की कलेक्शन नूरानीयत पहने हुए नजर आयी। मनीष ने कृति को लेकर अपनी कलेक्शन में एक वीडियो बनायीं जिसमे कृति दुल्हन के अवतार में बेहद खूबसूरत लग रही है।
वर्कफ्रंट पर, कृति के पास काफी फिल्में है। वह वरुण धवन के साथ फिल्म भेडिय़ा में नजर आएंगी । वह राजकुमार राव के साथ फिल्म हम दो हमारे दो में नजर आएँगी।
इसके साथ साथ वह अक्षय कुमार के साथ फिल्म बच्चन पांडे में भी नजर आएँगी। वह फिल्म आदि पुरुष में सीता के रोल में भी नजर आएंगी जिसमे उनके साथ प्रभास और सैफ अली खान भी नजर आएंगे।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More