Home » शेयर मार्केट LIVE : दुनियाभर के बाजारों में सुस्ती का असर, सेंसेक्स और निफ्टी में भी सपाट कारोबार

शेयर मार्केट LIVE : दुनियाभर के बाजारों में सुस्ती का असर, सेंसेक्स और निफ्टी में भी सपाट कारोबार

by admin

कल की रिकॉर्ड तेजी के बाद मंगलवार को शेयर बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। आज निवेशक ऊंचे भाव पर शेयर बेचकर मुनाफा काट रहे हैं। इसके अलावा बाजार पर वैश्विक बाजारों की सुस्ती का भी असर है। बाजार की गिरावट में IT और बैंकिंग शेयर सबसे आगे हैं। दूसरी ओर ऑटो और मेटल शेयरों में भारी खरीदारी है।

इंडसइंड बैंक का शेयर टॉप लूजर

सुबह 11.35 बजे सेंसेक्स 62.59 अंक नीचे 49,206.73 पर कारोबार कर रहा है। इसमें टाइटन और एशियन पेंट्स के शेयर 1-1% से ज्यादा की गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। दूसरी ओर भारती एयरटेल का शेयर इंडेक्स का टॉप गेनर है। शेयर 3.11% ऊपर 564 रुपए के भाव पर कारोबार कर रहा है।

BSE पर 2,947 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हो रहा है। इनमें 1,479 के शेयर बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। 299 के शेयर भी एक साल के हाई पर पहुंचे। वहीं, लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप बढ़कर 197.17 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंच गया है।

निफ्टी का सपाट कारोबार

दूसरी ओर निफ्टी इंडेक्स 10 अंक ऊपर 14,494.55 पर कारोबार कर रहा है। इंडेक्स में टाटा मोटर्स का शेयर टॉप गेनर है। शेयर 10.51% ऊपर कारोबार कर रहा है। कल भी शेयर 12% ऊपर बंद हुआ था। इंडेक्स में आयशर मोटर का शेयर 5.18% और गेल के शेयर भी 4.46% ऊपर कारोबार कर रहे हैं। दूसरी ओर डिविज लैब, टाइटन, एशियन पेंट्स और कोटक बैंक का शेयर गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं।

TCS का मार्केट कैप 12 लाख करोड़ रुपए के पार

मजबूत तिमाही नतीजों के चलते आज भी TCS का शेयर बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। शेयर 3196.05 रु. के भाव पर कारोबार कर रहा है। इसी दौरान कंपनी का मार्केट कैप 12 लाख करोड़ रुपए तक पहुंच गया है। इस लेवल पर पहुंचने वाली TCS, रिलायंस के बाद दूसरी कंपनी है। रिलायंस का मार्केट कैप 12.20 लाख करोड़ रु. है। दूसरी ओर इंफोसिस का मार्केट कैप बढ़कर 5.83 लाख करोड़ रुपए हो गया। इस लिहाज से कंपनी रिलायंस, टीसीएस और HDFC बैंक के बाद देश की चौथी सबसे बड़ी कपंनी बन गई है।

वैश्विक बाजारों में गिरावट

कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी से दुनियाभर के निवेशक निवेश को लेकर नर्वस हैं। अमेरीकी बाजारों भारी बिकवाली के चलते आज एशियाई बाजारों में हल्की गिरावट है। दक्षिण कोरिया का कोस्पी इंडेक्स 0.65% नीचे कारोबार कर रहा है। हालांकि हेंगसेंग, निक्केई और शंघाई कंपोजिट इंडेक्स हल्की बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। कल अमेरिका में निवेशकों ने ऊंचे भाव पर शेयर बेचकर मुनाफा कमाया। नैस्डैक इंडेक्स 1.25% नीचे बंद हुआ था। इसके अलावा S&P 500 और डाओ जोंस भी गिरावट के साथ बंद हुए थे।

सोमवार को सेंसेक्स पहली बार 49 हजार के पार बंद हुआ था

कल सेंसेक्स 486.81 अंक ऊपर 49,269.32 पर बंद हुआ था। इंडेक्स की तेजी में IT और ऑटो शेयर सबसे आगे थे। इसमें टाटा मोटर्स का शेयर 11% ऊपर बंद हुआ था। रिकॉर्ड तेजी के चलते BSE पर लिस्टेड कंपनियों का टोटल मार्केट कैप पहली बार 196.56 लाख करोड़ रु. के पार पहुंचा। कल निफ्टी इंडेक्स 137.50 ऊपर 14,484.75 बंद हुआ था। खासबात यह है कि केवल सोमवार को विदेशी निवेशकों (FII) ने 6.45 हजार करोड़ रु. की खरीदारी की थी।

Share with your Friends

Related Articles

Leave a Comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More